शिल्पा की जीत से खुश हैं टीवी सेलेब्स, जानें किन स्टार्स ने दी बधाई

टीवी इंडस्ट्री से कई सेलेब्स ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट किया था. उनकी बिग बॉस जर्नी को लोगों ने शानदार और खूबसूरत बताया. चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने शिल्पा को जीत की बधाई दी...

Advertisement
शिल्पा शिंदे शिल्पा शिंदे

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

शिल्पा शिंदे के बिग बॉस-11 की विनर बनते ही फैंस में खुशियों की लहर छा गई. टीवी इंडस्ट्री से भी कई लोग शिल्पा की जीत पर खुश दिखे. उन्होंने एक्ट्रेस को जीत का असली हकदार बताते हुए ढेर सारी बधाईयां दीं.

टीवी जगत से कई सेलेब्स ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट किया था. उनकी बिग बॉस जर्नी को लोगों ने शानदार और खूबसूरत बताया. अब जब वह बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ घर से बाहर आ चुकी हैं तो सोशल मीडिया पर सेलेब्स की बधाइयों का ताता थमने का नाम नहीं ले रहा है. चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने शिल्पा को जीत की बधाई दी...

Advertisement

टीवी और फिल्म जगत से सुयश राय, एली गोनी, बाबा सहगल, विंदू दारा सिंह, वीजे एंडी, डॉली बिंद्रा, रवि किशन समेत कई स्टार्स ने भाबीजी शिल्पा शिंदे को जीत की बधाई दी है.

बिग बॉस के बाद अपने प्लान्स के बारे में खुलासा करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा कि उनका आधा समय फैंस का शुक्रिया अदा करने में जाएगा. फिर मैं होलीडे पर जाऊंगी. मैंने बहुत काम किया है बिग बॉस के घर में.

बता दें कि फिनाले में उन्होंने हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को पीछे छोड़ दिया. हिना खान फर्स्ट रनर अप रहीं, वहीं विकास गुप्ता सेकंड रनर अप रहे. शिल्पा को 44 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं. सीजन की शुरूआत से ही शिल्पा मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »