बेहद की माया नहीं अब इस अंदाज में दिखेंगी जेनिफर

बेहद सीरियल की माया का प्यार उनके पति अर्जुन पर ही भारी पड़ता है लेकिन अब अर्जुन को छोड़कर माया ने बना ली है इस एक्टर के साथ अपनी जोड़ी. जानें, क्या है मामला...

Advertisement
सीरियल की स्टार कास्ट सीरियल की स्टार कास्ट

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. जल्द ही सोनी के शो बेहद की ये साइकोलवर एक नए अधूरा अलविदा में एक बार फिर रोमांटिक किरदार प्ले करती नजर आएंगी.

जी हां जेनिफर के आने वाले शो की कुछ फोटोज उनके फैंस ने ट्विटर पर शेयर की हैं. इन फोटोज में उनके साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा नजर आ रहे हैं. शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा.

Advertisement

शो की कहानी को राजेश खन्ना की हिट फिल्म कटी पतंग से ली गई है. जेनिफर इस शो में एक विधवा का रोल प्ले करती नजर आएंगी. जेनिफर फिलहाल इस शो की शूटिंग कर रही हैं और इसी के साथ वह पहली बार एक्टर हर्षद के साथ काम कर रही हैं. शो अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है.

बता दें कि जेनिफर फिलहाल सोनी के शो बेहद में एक साइको लवर की भूमिका में नजर आ रही हैं. इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन लीड रोल निभा रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement