'द कपिल शर्मा शो' के 100 एपिसोड पूरे, सुनील ग्रोवर को कहा शुक्रिया

कपिल ने अपने शो के उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा है जिन्होंने उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' में उनका साथ दिया है और उनकी  टीम का हिस्सा रहे हैं...

Advertisement
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' के 100 एपिसोड पूरे होने पर शो का स्पेशल प्रोमो जारी किया है जो 23 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे सोनी चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इस खास मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी पूरी टीम, बैकस्टेज और मंच के क्रू मेंबर्स और सभी सेलेब्स का शुक्रिया अदा किया.


हाल ही में जारी हुए प्रोमो में कपिल शर्मा ने कहा, 'मैं उन सभी हस्तियों का आभारी हूं जो अलग-अलग बैकग्राउंड से हमारे शो में आए हैं. मैं अपनी टीम और उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जो अब मेरे साथ नहीं हैं.' द कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरे होने पर डॉ. मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को बधाई दी वहीं शो के दूसरे मेंबर्स ने भी उनके काम की सराहना की जो कभी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा थे.

Advertisement


शो के जज की कुर्सी पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कहा कि यह भाग्य है कि कपिल के शो ने इतनी ऊंचाइयों को छुआ है. कपिल को अपने काम को लेकर दर्शकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली है. वह दर्शकों और बाकी सभी लोगों को अपने काम से हंसाने की कोशिश करता है जिससे हर कोई एक साथ रहे और यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहें.


बता दें कि कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से शो की कास्ट कई लोगों ने कपि‍ल को अलविदा कह दिया है. इसके बाद कपिल के शो में दूसरे कॉमेडियन्स ने एंट्री की है लेकिन वो उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement