TMKOC: दर्द से चीख रहे बापूजी, पेट में फंसी अंगूठी, परेशान हुए जेठालाल

तारक मेहता शो में चंपक चाचा ने गलती से रुपा भाभी की अंगूठी खा ली है, जिससे गोकुलधाम में हड़कंप मच गया है. अंगूठी निकालने के लिए चंपक चाचा योगासन कर रहे हैं. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आखिरकार उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ रहा है.

Advertisement
चंपकलाल के पेट में फंसी अंगूठी (Photo: Screengrab) चंपकलाल के पेट में फंसी अंगूठी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बड़ा बवाल होने वाला है. सबके चहेते चंपक चाचा यानी बापूजी के साथ फिर से ट्रैजिडी हो गई है. उनके पेट में अंगूठी फंस गई है. उन्होंने गलती से अंगूठी खा ली है. अब चंपक चाचा के पेट में से ये अंगूठी कैसे निकलेगी, इस बात को लेकर पूरा गोकुलधाम परेशान है.

फिर मुसीबत में फंसे चंपकलाल
शो का मजेदार प्रोमो सामने आया है चंपकलाल ने रुपा भाभी की अंगूठी खा ली. इस रिंग को निकालने के लिए वो अलग-अलग योगासन कर रहे हैं. गोकुलधाम नए-नए पैंतरे आजमा रहा है. किसी ने कहा अब तो इनका पेट काटना पड़ेगा. ये सुनकर बापूजी डर जाते हैं. अपने बापूजी को यूं परेशानी में देखकर जेठालाल भी टेंशन में हैं. वो पेट में से अंगूठी निकालने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कुछ काम नहीं आ रहा है. सारी कोशिशों के नाकाम होने के बाद चंपकलाल को अस्पताल ले जाने का फैसला हुआ है.

Advertisement

अस्पताल जाने के नाम से चंपकलाल डर गए हैं. वो चीख-चिल्ला रहे हैं. फैंस ये प्रोमो देखकर एक्साइटेड हो गए हैं. यूजर्स का कहना है ये सारी अतरंगी चीजें चंपकलाल के साथ भी क्यों होती है. कभी वो पेड़ के ऊपर फंस जाते हैं. उन्हें पेड़ से नीचे उतारने के लिए पूरी गोकुलधाम सोसायटी के पसीने छूट जाते हैं. अब देखना होगा चंपकलाल के पेट में फंसी इस अंगूठी को निकालने के लिए मेकर्स कितने एपिसोड इसी ट्विस्ट के साथ भुनाते हैं. 

शो में चंपकलाल का रोल अमित भट्ट प्ले कर रहे हैं. जबसे ये शो शुरू हुआ है, वो सीरियल में बने हुए हैं. बेटे जेठालाल संग उनकी क्यूट नोकझोंक काफी पसंद की जाती है. कम लोग जानते होंगे कि भले ही अमित शो में दिलीप जोशी के पापा बने हैं. लेकिन रियल लाइफ में वो उनसे छोटे हैं. ये शो सालों से इंडियन ऑडियंस का दिल जीत रहा है. 2017 के बाद से दिशा वकानी शो में नहीं हैं. उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद शो शानदार कर रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement