हॉलीवुड से 'तारक मेहता' के सेट पर पहुंचा स्पाइडरमैन, चंपकलाल के छुए पैर, जेठालाल बोले- संस्कारी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 18 साल पूरे कर चुका है. इस जश्न में हॉलीवुड के स्पाइडरमैन ने भी एंट्री की, जिसने शो के फैंस को खुश कर दिया. ये ट्रैक फैंस के बीच छा गया है.

Advertisement
Taarak mehta show 18 years celebration (Photos: Social Media) Taarak mehta show 18 years celebration (Photos: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 18 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इसमें सितारों का आना जाना चलता रहा. लेकिन शो पीक पर रहा. 18 साल पूरे होने के मौके पर गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट किया गया. सोसायटी का लुक बदला गया. शो में इन दिनों 18 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है.

Advertisement

गोकुलधाम सोसायटी का खास मेहमान
अब इतनी बड़ी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कोई खास मेहमान भी आया है. आप भी जानकर हैरान होंगे क्योंकि ये मेहमान ना ही बॉलीवुड से है और ना ही टीवी इंडस्ट्री से. तारक मेहता के 18 साल के जश्न को मनाने सीधे हॉलीवुड से स्पाइडरमैन की एंट्री हुई है. स्पाइडरमैन को शो में टीज करते हुए प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- जमीन से जब वो आसमान में छलांग लगाता है, उसका करतब देख वक्त भी ठहर जाता है. 

स्पाइडरमैन ने आते ही गोकुलधाम सोसायटी के लोगों का दिल जीता. एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पाइडरमैन ने जेठालाल के पिता चंपकलाल के पैर छुए. हालांकि जब स्पाइडरमैन चंपकलाल के पैर छूने जाता है वो डर जाते हैं. तब जेठालाल ने समझाया कि वो पैर छूने आया है घबराने की कोई बात नहीं है. चंपकलाल ने स्पाइडरमैन को आशीर्वाद देते हुए कहा- खुश रहो, लंबी लंबी छलांग मारते रहो. जेठालाल ने उसे संस्कारी स्पाइडरमैन बताया.

Advertisement

कब लौटेंगी दयाबेन?
तारक मेहता में स्पाइडरमैन की एंट्री फिल्म 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज के दौरान हुई है. इससे उसकी एंट्री बेहद रेलेवेंट बन गई है. 18 साल होने पर तारक मेहता में लगता है कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. स्पाइडरमैन की एंट्री और गोकुलधाम सोसायटी का कायाकल्प, इस बदलाव का पहला चरण है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद शो में अब दयाबेन की एंट्री हो जाए.

बीते कई सालों से उनका इंतजार हो रहा है. कहानी को रोचक और मजेदार बनाने के लिए दयाबेन की एंट्री परफेक्ट रहेगी. मेकर्स कई दफा कह चुके हैं कि वो दयाबेन को लेकर आएंगे. लेकिन अभी तक ये वादा पूरा नहीं हुआ है. देखते हैं शो के 19वें साल में क्या नया होता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »