B-ग्रेड फिल्म में दिए बोल्ड सीन, 9 साल से पर्दे से दूर 'तारक मेहता' की 'दयाबेन', अब कहां हैं?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन बनकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी लगभग पिछले 9 सालों से पर्दे से दूर हैं. दिशा अब कहां हैं और क्या कर रही हैं... जानना नहीं चाहेंगे आप?

Advertisement
अब कहां हैं 'तारक मेहता' शो की दयाबेन? (Photo: Social Media) अब कहां हैं 'तारक मेहता' शो की दयाबेन? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा और लंबा चलने वाला शो है. लगभग 18 सालों से ये शो टीवी की दुनिया में राज कर रहा है. इस शो ने कई सितारों को रातोरात स्टार बनाया है. उन्हीं में से एक दिशा वकानी उर्फ दयाबेन भी हैं. शो में दयाबेन के किरदार में दिशा वकानी ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया. यही वजह है कि शो से सालों से दूर होने के बाद भी फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं. दिशा वकानी अब कहां हैं और क्या कर रही हैं. चलिए जानते हैं.

Advertisement

अब क्या कर रहीं दिशा वकानी

दिशा वकानी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से तगड़ा स्टारडम मिला. शो में उनका मजाकिया अंदाज, बोलने का अनोखा तरीका और उनकी मासूमियत ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे. देखते ही देखते दयाबेन घर-घर में मशहूर हो गईं. लेकिन करियर के पीक पर उन्होंने साल 2017 में शो छोड़ दिया था. वो मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं. लेकिन उसके बाद वो निजी जिंदगी में इतना बिजी हो गईं कि शो में अब तक लौटी ही नहीं. 

दिशा वकानी को शो छोड़े हुए करीब 9 साल हो गए हैं. इसके बाद वो किसी दूसरे शो में भी नजर नहीं आईं. फैंस उन्हें पर्दे पर काफी मिस करते हैं और सालों बाद भी उनका इंतजार कर रहे हैं. मगर दिशा वकानी मां बनने के बाद से अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं. अब वो कब स्क्रीन पर फिर से लौटेंगी...ये तो वही बता सकती हैं.  

Advertisement

बी-ग्रेड फिल्म में कर चुकीं काम

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिशा वकानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्मों से की थी. एक्ट्रेस सबसे पहले किसी बड़े बजट की फिल्म में नहीं, बल्कि एक बी-ग्रेड फिल्म नजर आई थीं. उनकी पहली फिल्म का नाम 'कमसिन' है. इस फिल्म में दिशा एक कॉलेज गर्ल बनी थीं. उन्होंने बोल्ड सीन्स भी दिए थे. 

इसके अलावा दिशा वकानी ने आमिर खान की फिल्म 'मंगल पांडे' और ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय की 'जोधा अकबर' की फिल्मों में भी छोटे रोल किए हैं. लेकिन उन्हें फिल्मों में वो सक्सेस नहीं मिली, जो उन्हें टीवी इंडस्ट्री में मिली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »