एकता कपूर के शो से बाहर हुई थी 'तारक मेहता' की रोशन सोढ़ी, अक्षय कुमार की फिल्म में कटे सीन

जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने एयरलिफ्ट और नागिन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन शेड्यूल क्लैश और मेकर्स की नाराजगी के कारण उन्हें शो नागिन छोड़ना पड़ा था. जेनिफर ने असित मोदी संग हुए विवाद को लेकर भी बात की.

Advertisement
जेनिफर मिस्त्री के हाथ से निकला नागिन शो (Photo: Instagram @jennifer_mistry_bansiwal) जेनिफर मिस्त्री के हाथ से निकला नागिन शो (Photo: Instagram @jennifer_mistry_bansiwal)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने कई एक्टर्स को पहचान दी है. इसमें दिखा हर किरदार आज दर्शकों का फेवरेट है. शो छोड़ने के बाद भी इन्हें याद किया जाता है. ऐसे ही कुछ किरदारों में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का नाम शामिल है. उन्होंने शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले किया था. आज वो शो का हिस्सा नहीं हैं. फैंस उन्हें स्क्रीन पर काफी मिस करते हैं.

Advertisement

प्रोड्यूसर असित मोदी संग हुए विवाद के बाद जेनिफर ने शो छोड़ दिया था. अब एक इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कैसे उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ धोया था. तारक मेहता छोड़ने के बाद उनका शो से दोबारा जुड़ना किस्मत से लिखा था. 

जेनिफर का खुलासा

जेनिफर ने बॉलीवुड बबल संग बातचीत में कहा- प्रेग्नेंसी के बाद 2013 में मैं तारक मेहता शो से निकली थी, मैंने 2015 में एयरलिफ्ट मूवी की. 18 दिन में से मैंने 2 दिन शूट किया था. हालांकि एडिटिंग में काफी सीन मेरे कट गए थे. फिर कुछ महीनों बाद मैंने नागिन 1 साइन किया था. एकता कपूर और उनकी टीम से मिले. तब मेरी बेटी 2 साल की थी. सास-ससुर भी सेट पर साथ में गए थे. हमने वहां पर 10 दिन शूट किया. मैंने 5 मेन विलेन में से एक थी. मेरा किरदार मजेदार था. 10 दिन बाद मैंने प्रोडक्शन मैनेजर से कहा कि मेरा एयरलिफ्ट फिल्म का शूट है तो मैं 21 दिन नहीं रहूंगी. 

Advertisement

वो मेरी बात सुनकर चौंक गया. मैंने कहा कि शेड्यूलर को इस बारे में बता दिया था. क्योंकि तारक मेहता शो में ऐसी होता था. बाद में सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर मुझ पर काफी गुस्सा हुई. एयरलिफ्ट के AD से मैंने कहा कि कुछ करो, क्योंकि दोनों प्रोजेक्ट्स की डेट क्लैश हो रही है. उसने 21 दिनों का शूट 14 दिन कर दिया. लेकिन नागिन के मेकर्स ने कहा कि आप फिल्म के शूट के लिए नहीं जा सकते. आखिर में मेरा पूरा रोल काट दिया गया था. मेरा कॉमेडी वाला पार्ट रखा गया था. इस पूरे सीन के बाद कुछ दिनों बाद असित जी ने मुझे बुलाया और शो में लौटने को कहा. 

जेनिफर का मानना है उनका सिटकॉम शो में लौटना लिखा हुआ था. शो में लौटने के कुछ वक्त बाद असित मोदी और उनके रिश्ते बिगड़े. आज भी उनके बीच तकरार जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement