9 साल बाद कृष्णा-कश्मीरा के बेटों से मिलीं सुनीता, गले लगाकर हुईं इमोशनल

लाफ्टर शेफ 3 में सुनीता आहूजा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह से पुरानी नोकझोंक भूलकर पैचअप किया. वो कपल के नन्हे बेटों से भी मिलीं. इस रीयूनियन का वीडियो सामने आया है.

Advertisement
कृष्णा अभिषेक के बच्चों से मिलीं सुनीता (Photo: Screengrab) कृष्णा अभिषेक के बच्चों से मिलीं सुनीता (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 का पिछला एपिसोड धमाकेदार रहा था. शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा गेस्ट बनकर आई थीं. सुनीता ने कुकिंग शो में आकर भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह को सरप्राइज दिया था. कश्मीरा और कृष्णा संग उन्होंने पुराने गिले शिकवों को भुलाकर माफ किया. कपल के बच्चों से सुनीता पहली बार मिलीं.

कृष्णा के बच्चों को सुनीता ने लगाया गले

Advertisement

इस इमोशनल रीयूनियन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कश्मीरा-कृष्णा के दोनों बेटे सेट पर आए थे. वो एपिसोड की शूटिंग के दौरान अपनी दादी सुनीता से मिले. उन्होंने दादी सुनीता के पैर छुए. सुनीता ने दोनों बच्चों को खुशी से गले लगाया. ये मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है. गोविंदा और सुनीता का परिवार जिस तरह से एक हुआ है, सबने खुशी जताई है.

कृष्णा ने बताया कि ये दोनों बच्चे पहली बार सुनीता मामी से मिल रहे हैं. कश्मीरा ने अपने दोनों बेटों को समझाते हुए कहा- तुम लोग मम्मी से डरते हो ना. तो उनसे मिलो, जिनसे तुम्हारी मम्मी डरती है. ये सुनकर सुनीता हंसने लगती हैं. पूरा सेट खिलखिलाकर हंस पड़ा. लोगों ने कमेंट कर रहा कि परिवार की इस खुशी को किसी की नजर ना लगे. वहीं कईयों ने कश्मीरा के बेटों को मिले संस्कारों की तारीफ की है. 

Advertisement

 

2017 में सरोगेसी की मदद से कश्मीरा दो जुड़वां बेटों की मां बनी थीं. कपल उन्हें प्यार से चीकू और पीकू बुलाता है. उनके बेटे 9 साल के हो गए हैं. जब कपल के दोनों बच्चे दुनिाय में आए थे, सुनीता का कश्मीरा-कृष्णा संग विवाद चल रहा था. परिवार की कड़वाहट कहें या रिश्तों में कलह...दोनों बच्चे सालों तक सुनीता दादी के प्यार से वंचित रहे. गोविंदा अपनी भांजी आरती की शादी में दोनों बच्चों से मिले थे. लेकिन सुनीता लाफ्टर शेफ के सेट पर पहली बार बच्चों से मिलीं. 

खैर, कहते हैं अंत भला तो सब भला. फैंस की दुआ है सालों बाद साथ आए इस परिवार की खुशियां यूं ही बनी रहे. फैंस ने कृष्णा के लाडलों पर प्यार लुटाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement