मीका सिंह ने चिट्ठी लिखकर मांगी माफी, कहा- मेरी बात सुनें, किसी तरह का बैन न लगाएं

मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और FWICE ने मीका सिंह पर बैन लगाया था. अब इस मामले में मीका सिंह ने माफी मांगी है और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंड‍िया सिने एम्पलॉई (FWICE) को लेटर भी लिखा है.

Advertisement
मीका सिंह हफ्तेभर से एक वीडियो की वजह से विवादों में हैं. मीका सिंह हफ्तेभर से एक वीडियो की वजह से विवादों में हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में एक शादी के दौरान परफॉर्मेंस देने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और FWICE ने मीका सिंह पर बैन लगाया था. अब इस मामले में मीका सिंह ने माफी मांगी है और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंड‍िया सिने एम्पलॉई (FWICE) को लेटर भी लिखा है.

Advertisement

मीका सिंह ने जो पत्र लिखा है इसमें उन्होंने अनुरोध किया कि इस मामले में कोई राय बनाने से पहले एक बार उनका पक्ष भी सुन लें. मीका सिंह  ने FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी का एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि संगठन को मीका का पत्र मिला है. फिल्म बॉडी ने मीका को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है.

वीडियो में FWICE के अध्यक्ष ने कहा, "मीका ने पत्र में कहा है कि वह सभी चीजों के लिए सहमत होने को तैयार है जो परिसंघ फैसला करता है." अपने पत्र में मीका ने कहा कि "अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मैं राष्ट्र से माफी मांगने के लिए तैयार हूं, लेकिन जब तक आप मेरी बात नहीं सुनते, कृपया मुझ पर किसी भी तरह का प्रतिबंध न लगाएं."

Advertisement

बीएन तिवारी ने बताया कि मंगलवार 20 अगस्त को मीका सिंह से मुलाकात करेंगे.

वीडियो शेयर करते हुए मीका सिंह ने लिखा, "मैं ईमानदारी से बीएन तिवारी और एफआईसीई का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जो मेरे और मेरी भावनाओं के प्रति इतनी समझ रखते हैं. जैसा कि मैंने हमेशा किया है, मैं अपने समाज और अपने देश के लोगों के लिए अच्छा काम करता रहूंगा. जयहिंद"

बता दें पिछले दिनों मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में वो पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करते नजर आए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी विवाद के बीच तमाम लोगों ने मीका की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई. फैन्स ने मीका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया और फिल्म इंडस्ट्री से मीका पर बैन लगाने की मांग की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »