कई मर्दों संग रिलेशन, खुद बोली थी कपिल शर्मा की एक्ट्रेस, TV की हसीना ने किया सपोर्ट, कहा- गलत क्या है

शहाना गोस्वामी के कई लोगों के साथ रिश्तों वाले बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. अब श्वेता केसवानी उनके सपोर्ट में उतरी हैं और महिलाओं की लव लाइफ पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है.

Advertisement
श्वेता केसवानी ने किया कई अफेयर को सपोर्ट (Photo: Screengrab) श्वेता केसवानी ने किया कई अफेयर को सपोर्ट (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने खुलकर बताया था कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं, जिनके साथ उनका लंबे समय से कनेक्शन है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. 

अब एक्ट्रेस श्वेता केसवानी शहाना के सपोर्ट में उतर आई हैं. उन्होंने न सिर्फ शहाना की पसंद का बचाव किया, बल्कि महिलाओं की लव लाइफ पर सवाल उठाने वालों को भी जमकर सुनाया.

Advertisement

'एक रिश्ता संभालना मुश्किल, 5 हैं तो अच्छी बात है'

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में श्वेता केसवानी ने शहाना के रिश्तों पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अगर शहाना अपनी जिंदगी में खुश हैं, तो किसी दूसरे को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए.

श्वेता ने कहा- मुझे लगता है कि शहाना कमाल की हैं. अगर वो इतने लोगों के साथ अपने रिश्ते संभाल सकती हैं, तो अच्छी बात है. एक रिश्ता संभालना भी मानसिक तौर पर कितना मुश्किल होता है. ये थका देने वाला होता है. सोचिए, अगर पांच रिश्ते हों तो. अगर उन्हें इसमें खुशी मिलती है और वो इसे जारी रखना चाहती हैं, तो उनके लिए अच्छी बात है.

'दूसरों की जिंदगी में इतनी दिलचस्पी क्यों है?'

श्वेता ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जो शहाना की निजी जिंदगी को लेकर कमेंट कर रहे हैं. उनका कहना है कि लोगों को दूसरों के रिश्तों पर राय देने के बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए.

Advertisement

एक्ट्रेस ने कहा- ये लोग कौन हैं, जिन्हें दूसरों की जिंदगी में इतनी दिलचस्पी है? क्या आप अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते? अपनी जिंदगी संभालिए.

मर्द कई रिश्ते रखें तो चुप्पी, महिला करे तो सवाल क्यों?

श्वेता केसवानी ने महिलाओं और पुरुषों के रिश्तों को लेकर समाज के दोहरे रवैये पर भी बात की. उनके मुताबिक, पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अक्सर उतनी आलोचना नहीं होती, जितनी अपनी पसंद से जिंदगी जीने वाली महिलाओं को झेलनी पड़ती है.

उन्होंने कहा- जब कोई आदमी शादी के बाहर अफेयर करता है, तो कोई कुछ नहीं कहता. लेकिन अगर कोई महिला सेक्शुअली एक्टिव है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती है, तो लोग तुरंत कमेंट करने लगते हैं, उसकी आलोचना करते हैं और उसे तरह-तरह के नाम देते हैं. ये दोहरा रवैया है और हमारा देश इन मामलों में काफी पाखंडी हो सकता है.”

श्वेता ने यह भी कहा कि अगर दो लोग आपसी सहमति से अपने रिश्ते को अलग तरीके से जीना चाहते हैं, तो दूसरों को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए.

'ओपन मैरिज भी होती हैं, इसमें इतना बड़ा मुद्दा क्या है?'

श्वेता ने ओपन रिलेशनशिप और ओपन मैरिज का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे रिश्ते कोई अनसुनी बात नहीं हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने पार्टनर की सहमति से दूसरे लोगों के साथ भी रिश्ते बनाते हैं.

Advertisement

एक्ट्रेस ने कहा- ओपन मैरिज भी होती हैं. लोग पार्टियां करते हैं, जिन्हें कभी-कभी केमिस्ट्री पार्टी कहा जाता है. वहां वो दूसरे लोगों से मिलते हैं और रिश्तों को एक्सप्लोर करते हैं. कपल साथ जाते हैं और अपनी मर्जी से जो करना चाहते हैं, करते हैं. तो मुझे समझ नहीं आता कि इसमें इतनी बड़ी बात क्या है.

उन्होंने आगे कहा- अगर आप इसके साथ ठीक हैं और आपका पार्टनर भी ठीक है, तो आप किसी दूसरे की शर्तों पर अपनी जिंदगी क्यों जिएं? वो दूसरों के लिए नहीं जी रही हैं. वो अपने लिए जी रही हैं.

'शहाना को नहीं, कमेंट करने वालों को खुद को देखने की जरूरत है'

श्वेता ने शहाना को ट्रोल करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कमेंट्स शहाना से ज्यादा खुद उनकी सोच के बारे में बताते हैं.

उन्होंने कहा- जो लोग उनकी जिंदगी पर कमेंट कर रहे हैं, वो शहाना के बारे में कम और अपने बारे में ज्यादा बता रहे हैं. वो अपनी जिंदगी जी रही हैं. आप अपनी चाय पीजिए, दोस्तों से बात कीजिए और फिर अपने काम पर लग जाइए. आपको इतनी परवाह क्यों है? हो सकता है कि उन्हें परेशानी इस बात से हो कि वो खुद ये सब नहीं कर पाते.

Advertisement

कौन हैं श्वेता केसवानी और शहाना गोस्वामी?

श्वेता केसवानी भारतीय टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं. वो 'कहानी घर घर की' और 'बा बहू और बेबी' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन और थिएटर में भी काम किया है.

वहीं, शहाना गोस्वामी 'रॉक ऑन', 'फिराक' और 'ज्विगाटो' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं. उनकी फिल्म 'संतोष' को भी काफी सराहना मिली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »