सोशल मीडिया पर एसिड फेंकने की धमकी देने वालों को शहनाज गिल का करारा जवाब, कही ये बात

हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर शहनाज को कमेंट बॉक्स में एसिड अटैक की धमकी दी है. अब एक्ट्रेस का इसपर रिएक्शन भी आ गया है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए बताया है कि वे इन सब से नहीं डरतीं.

Advertisement
शहनाज गिल शहनाज गिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

बिग बॉस 13 से देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. फैन्स उन्हें बहुत पसंद करते हैं और प्यार से उन्हें पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मगर हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर शहनाज को कमेंट बॉक्स में एसिड अटैक की धमकी दी है. अब एक्ट्रेस का इसपर रिएक्शन भी आ गया है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए बताया है कि वे इन सब से नहीं डरतीं. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि- मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जो ऐसा कह रहे हैं. ये सब चीजे मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करती हैं बल्कि मुझे फैन्स इससे ज्यादा प्यार और सहानुभूति देते हैं. लोगों को इस बात का एहसास कभी नहीं होता है कि अगर कोई इंसान किसी के बारे में कुछ भी गलत बोलता है तो उसका ऐसा बोलना सामने वाले के लिए फायदेमंद ही होता है और बुराई करने वाला खुद अपना नुकसान कर रहा होता है. 

 

शहनाज गिल लंदन में कर रहीं शूटिंग

शहनाज गिल सभी की चहेती हैं. बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला संग उनका रोमांस देखने को मिला था. दोनों कुछ म्यूजिक वीडियोड में भी साथ काम करते नजर आ चुके हैं जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया है.  बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल का नया गाना रिलीज हुआ है. गाने के बोल हैं फ्लाए. इसमें शहनाज की जोड़ी बादशाह संग नजर आई है. मौजूदा समय में वे कनाडा में हैं और दिलजीत दोसांझ संग अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement