'राम की कथा सिंहासन पर बैठ सुनाते हैं', कुमार विश्वास-बागेश्वर बाबा को पाखंडी बोल गए शैलेश लोढ़ा? भड़के यूजर्स

तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने मंच से कथावाचकों पर तंज कसते हुए मोह-माया और सिंहासन को लेकर सवाल उठाए. उनके बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने कुमार विश्वास का नाम लेकर उन्हें ट्रोल भी किया.

Advertisement
शैलेश लोढ़ा ने किसपर साधा निशाना (Photo: Screengrabs) शैलेश लोढ़ा ने किसपर साधा निशाना (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा की ये बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. वह एक्टर के साथ-साथ कवि भी हैं. मंच से एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने कई कथावाचकों पर निशाना साधा. उनका इशारा उन लोगों की ओर था, जो लोगों को मोह-माया और सांसारिक सुखों का त्याग करने की सीख देते हैं, लेकिन खुद भव्य मंचों और सिंहासनों पर बैठकर कथा सुनाते हैं.

Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री के बयान से भी जुड़ रहा मामला

शैलेश ने मंच से कहा,“मोह माया त्याग दो... ये हम लाखों के पंडाल लगाकर बताते हैं. और जिस राम ने सिंहासन त्याग दिया, उसकी कथा सिंहासन पर बैठकर सुनाते हैं. ये पाखंड है न.”

हाल ही में बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री ने भी ‘हमारे राम, तुम्हारे कृष्ण’ को लेकर विवादित बयान दिया था. ऐसे में शैलेश लोढ़ा की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है. हालांकि, उनके बयान को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है.

कुमार विश्वास पर साधा निशाना

वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ फैंस शैलेश लोढ़ा के समर्थन में नजर आए. उनका कहना था कि शैलेश ने जो बात कही है, वह सही है. लेकिन कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया और उनकी बात को कवि कुमार विश्वास से जोड़ दिया.

Advertisement

वहीं, कुछ लोगों ने सीधे शैलेश लोढ़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका इशारा कुमार विश्वास की ओर है. एक यूजर ने लिखा, “त्याग की इतनी ही चाह है, तो ये भी करके दिखलाइए. माइक, मंच और तालियां छोड़कर कहीं अकेले कविता सुनाइए.”

एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “तो आप बताइए शैलेश लोढ़ा जी, राम कथा कहां बैठकर सुननी चाहिए? क्या सड़क पर बैठकर नमाज की तरह सुनना चाहिए?” वहीं, एक और कमेंट में लिखा गया, “वाह, ये भी पाखंडी हैं. खुद भी तो मंच से पैसा कमा रहे हैं. रोड पर कविता सुना भाई, स्टेज पर क्यों खड़ा है?”

कुल मिलाकर, शैलेश लोढ़ा की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोग उनकी बात को सही ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ इसे दूसरों पर निशाना साधने और खुद पर लागू न करने वाला बयान बता रहे हैं.

‘तारक मेहता’ से भी रहा है शैलेश लोढ़ा का खास कनेक्शन

बता दें कि शैलेश लोढ़ा टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए थे. उन्होंने साल 2022 में शो छोड़ दिया था. शो में जेठालाल के दोस्त और उनके ‘फायर ब्रिगेड’ के रूप में उनकी पहचान आज भी दर्शकों के बीच कायम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »