पाकिस्तान के सीरियल में काम करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस होंगी सारा खान

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस सारा खान पाकिस्तान के टीवी शो में एंट्री करने जा रही हैं. सारा पहली इंडियन एक्टर हैं जो पाकिस्तान के टीवी शो में काम करेंगी.

Advertisement
सारा खान सारा खान

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

सारा खान इंडियन टीवी इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा हैं. स्टार प्लस के सीरियल 'बिदाई' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने अब तक कई हिट टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. लेकिन अब सारा पाकिस्तान का टीवी शो करने जा रही हैं. आपको बता दें कि सारा पहली भारतीय एक्टर हैं जो पाकिस्तान के टीवी शो में काम करेंगी.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, ' पाकिस्तानी एक्टर नूर हसन के साथ काम करेंगी और यह शो एआरवाई डिजिटल पर प्रसारित होगी.' अभी तक बहुत से पाकिस्तानी एक्टर्स जैसे फवाद खान, माहिरा खान, मावरा होकेन ने बॉलीवुड में एंट्री की है लेकिन सारा पाकिस्तान में डेब्यू करने वाली पहली एक्टर हैं. फिलहाल सारा का किरदार निभा रही हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो अगस्त में ऑफ एयर हो जाएगा. उसके बाद सारा पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगी.

के फैन्स को उनके इस पाकिस्तानी डेब्यू का इंतजार रहेगा, उम्मीद है सारा भारत की तरह पाकिस्तान में भी दर्शकों के दिलो में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब साबित हों.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement