'पोलिया का ऐड किए मगर बेटे को पांव पर खड़ा नहीं कर पाए', समय रैना का अम‍िताभ पर कमेंट

कॉमेडियन समय रैना ने स्टैंडअप शो 'स्टिल अलाइव' से धमाकेदार वापसी की. समय ने बताया कि केबीसी में उन्होंने झूठ बोला था. उन्होंने अपने शो में अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन को रोस्ट किया. इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर भी अपने विचार रखे.

Advertisement
समय रैना ने अमिताभ के लिए क्या कहा? (Photo: Instagram @maisamayhoon) समय रैना ने अमिताभ के लिए क्या कहा? (Photo: Instagram @maisamayhoon)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

कॉमेडियन समय रैना को मिस करने वाले लोगों को बड़ी ट्रीट मिली है. इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद उन्होंने कमबैक किया है. समय ने 'स्टिल अलाइव' शो किया है. जहां एक बार फिर समय रैना का बेबाक अंदाज देखने को मिला. अपने शो में समय रैना ने IGT कंट्रोवर्सी, केबीसी में अमिताभ बच्चन संग मुलाकात और बचपन के किस्सों को शेयर किया है. स्टैंडअप के वक्त वो इमोशनल भी हुए. 

Advertisement

समय रैना का कमबैक

समय ने केबीसी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शो में उन्होंने झूठ बोला था. समय के मुताबिक, शो में अपनी दादी के अमिताभ की फैन होने वाली बात उन्होंने झूठ कही थी. वो कहते हैं- दादी मर गई है मेरी. उनके निधन को 7 साल हो गए हैं. मैंने वो स्टेटमेंट बस गेम के लिए दिया था. वहां मैंने कहा- सर दादी मेरी आपकी बहुत बड़ी फैन है. आप इंडिया के इंटरनेट पर ईमानदार नहीं हो. आप जो हो वो नहीं रह सकते. आप गेम खेलते हो.

समय ने बताया वो अपने स्वभाव, नेचर के विपरीत शो में संस्कारी इमेज में दिखे. वो कहते हैं- मैं समझता था, केबीसी में जा रहा था, लेकिन मैं तो हर जगह बुरा बनता हूं, यहां पर क्लीन इमेज बनाऊंगा तो लोग बोलेंगे कितना वर्सेटाइल क्रिएटर है. समय ने बताया कि अमिताभ के सामने जब वो हॉटसीट पर बैठे हुए थे उनके दिमाग में उल्टा सीधे ख्याल आ रहे थे. लेकिन उन्होंने खुद की अच्छी इमेज बनाने के लिए शांत रहना ठीक समझा. समय ने वो जोक भी बताया जो वो अमिताभ बच्चन के सामने बोलना चाहते थे, लेकिन कह नहीं पाए. 

Advertisement

समय बिग बी से कहना चाहते थे- सर आपने इतना पोलिया का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए? समय ने लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद बिग बी के रिएक्शन को भी इमेजिन किया. उन्होंने कहा- वो ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं. उनको मैं इतना पसंद आया था. जब उन्होंने मुझे टेलेंट कंट्रोवर्सी के बाद टीवी पर देखा होगा उन्हें लगा होगा इसने कुछ बड़ा तीर मारा है. परमवीर चक्र जीता होगा मैंने. उन्होंने घर के सभी लोगों को बुलाया होगा, आओ देखो बढ़िया बंदा है. अभिषेक-ऐश्वर्या को बुलाया होगा. लेकिन जब देखा होगा तो खून की उल्टी की होगी. उनके साथ सूर्यवंशम हो गया होगा. वो रात मेरी जिंदगी की सबसे बुरी रात थी.

शो खत्म होते वक्त समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन का हिंट दिया. ये देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement