6 महीने का प्यार-2 साल में टूटी एक्ट्रेस की शादी, कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी?

TV एक्ट्रेस प्रकृति नौटियाल और उनके पति वंदित शाह के बीच तलाक की खबर सामने आई हैं. शादी के दो साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

Advertisement
क्यों हो रहा तलाक (Photo: Social Media) क्यों हो रहा तलाक (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

'सैयाराब' सीरियल से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस प्रकृति नौटियाल को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस का घर टूट रहा है. प्रकृति अपने हसबैंड वंदित शाह से तलाक लेकर अलग हो रही हैं. जानते हैं कि पूरा मामला है क्या. 

तलाक ले रहीं प्रकृति 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि प्रकृति और वंदित तलाक ले रहे हैं. 6 महीने की डेटिंग के बाद 2024 में वेलेंटाइन डे पर दोनों ने कोर्टमैरिज की थी. शादी के दो साल बाद ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. 

Advertisement

शादी के बाद उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. इसलिए आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. केस की अगली सुनवाई नवंबर महीने में होगी. सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि प्रकृति और वेदांत एक-दूसरो को पागलों की तरह प्यार करते थे. इसलिए दोनों ने जल्दबाजी में शादी का फैसला लिया. लेकिन शादी के बाद दोनों अकसर चीजों को लेकर बहस में पड़ जाते थे. कई चीजों में सहमति भी नहीं बनती थी.

जब झगड़े हद से ज्यादा बढ़ने लगे, तो दोनों ने अलग रहने का मन बना लिया. पिछले साल अगस्त में प्रकृति अपनी मां के घर रहने चली गईं और तब से वो पति से अलग रह रही हैं. मीडिया की ओर प्रकृति से तलाक को लेकर अप्रोच किया गया, लेकिन अब तक उनका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन हां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से मैरिज पिक्स हटा दी हैं. इससे पता चलता है कि उनकी मैरिड लाइफ में कुछ तो गड़बड़ चल रही है. लेकिन जबतक एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने नहीं आता है, उनके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. 

Advertisement

इस साल प्रकृति ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर कुछ नहीं कहा. तलाक पर उनके हसबैंड की ओर से कोई रिएक्शन सामने आया है. प्रकृति ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी. वो दिव्य दृष्टि, बैरिस्टर बाबू और पवित्र रिश्ता 2 में नजर आ चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »