'गोपी बहू' के भाई ने रचाई शादी, ट्रेडिशनल लुक में छाईं एक्ट्रेस, देखें कैसी दिखती हैं देवोलीना की भाभी?

भाई की शादी की तस्वीरों में देवोलीना ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने असम की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी है, जो उनपर काफी जंच रही है. क्रीम और गोल्डन कलर की साड़ी में देवोलीना का लुक देखने लायक है.

Advertisement
देवोलिना भट्टाचार्जी देवोलिना भट्टाचार्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के घर में इस समय जश्न का माहौल है. बात ही ऐसी है. देवोलीना के भाई शादी के बंधन में बंध गए हैं. एक्ट्रेस ने अपने भाई की शादी की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग शेयर की है. इस खुशी के मौके पर हर कोई देवोलीना को भाई की शादी की बधाइयां दे रहा है. 

Advertisement

देवोलीना ने शेयर की भाई की शादी की फोटोज

देवोलीना के भाई की शादी असम में हुई है. एक्ट्रेस भी इस समय असम में अपने भाई की शादी की रस्मों को एन्जॉय कर रही हैं. देवोलीना की तस्वीरों में उनके भाई-भाभी समेत परिवार के काफी लोग नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस की फैमिली संग काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग नजर आ रही है. फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं.

 

 

देवोलीना ने भाई और भाभी की शादी की तस्वीरें शेयर करके कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. देवोलीना भी तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं. 

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं देवोलीना

भाई की शादी की तस्वीरों में देवोलीना ट्रेडिशनल लुक में दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने असम की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी है, जो उनपर काफी जंच रही है. क्रीम और गोल्डन कलर की साड़ी में देवोलीना का लुक देखने लायक है. देवोलीना की फोटोज पर फैंस कमेंट करके एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके भाई-भाभी की शादी की बधाइयां दे रहे हैं. 

Advertisement

देवोलीना भट्टाचार्जी को एक्ट्रेस के तौर पर साथ निभाना साथिया शो से पहचान मिली. इस शो में उन्होंने गोपी बहू का किरदार निभाया था, जिसकी आज तक चर्चा होती है. देवोलीना बिग बॉस 13 और 15 में नजर आई थीं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »