शार्दुल नहीं इस हफ्ते एविक्ट होंगी रुबीना? बिग बॉस में आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

बिग बॉस फैनक्लब पर आ रही खबरों के मुताबिक, मेकर्स इस वीक एक शॉकिंग ट्विस्ट प्लान कर रहे हैं. वे शार्दुल को सेफ कर रुबीना दिलैक को शो से एविक्ट कर सकते हैं. हालांकि यहां पर एक ट्विस्ट भी है.

Advertisement
रुबीना दिलैक रुबीना दिलैक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

बिग बॉस 14 में इस हफ्ते शार्दुल पंडित और रुबीना दिलैक नॉमिनेट हुए हैं. शार्दुल ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है. उन्हें शो में कम समय हुआ है. ऐसे में रुबीना के मुकाबले शार्दुल का गेम कमजोर है. इसलिए सभी को लगता है कि इस वीक शार्दुल ही एविक्ट होंगे. लेकिन यहां एक ट्विस्ट आने वाला है.

क्या बिग बॉस से एविक्ट होंगी रुबीना दिलैक?

Advertisement

बिग बॉस फैनक्लब पर आ रही खबरों के मुताबिक, मेकर्स इस वीक एक शॉकिंग ट्विस्ट प्लान कर रहे हैं. वे शार्दुल को सेफ कर रुबीना दिलैक को शो से एविक्ट कर सकते हैं. हालांकि यहां ट्विस्ट ये है कि रुबीना घर से बाहर नहीं जाएंगी. उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा. जहां से वे बाकी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेंगी. अब इस खबर में कितनी सच्चाई साबित होती है ये तो वीकेंड का वार में ही मालूम पड़ेगा. लेकिन घरवालों के लिए रुबीना का एविक्ट होना शॉकिंग जरूर रहेगा.

वैसे ये पहली बार नहीं है जब शो के मजबूत खिलाड़ी को एविक्ट कर सीक्रेट रूम में भेजा गया हो. सीक्रेट रूम वाला ट्विस्ट मेकर्स शो को कंटेंट देने और टीआरपी में उछाल के लिए हर साल प्लान करते हैं. अगर रुबीना घर से आउट होती हैं तो उनके पति अभिनव शुक्ला का रिएक्शन और रुबीना के जाने के बाद वे कैसा गेम खेलते हैं, ये देखने दिलचस्प होगा.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

रुबीना टीवी की बड़ी अदाकारा हैं और कलर्स का चेहरा भी. ऐसे में रुबीना को हाईप देने के लिए मेकर्स उन्हें सीक्रेट रूम में भेज सकते हैं. इससे रुबीना के सामने घरवालों के असली चेहरे आएंगे और उन्हें गेम में मदद भी मिलेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »