रणबीर की 'रामायण' से 'टीवी के लक्ष्मण' को है बड़ी उम्मीद, टीजर देख हुए थे परेशान

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को 4000 करोड़ रुपये के बजट में बना रहे हैं. नितेश तिवारी इसके डायरेक्टर हैं. अब फिल्म 'रामायण' पर रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अपनी राय रखी है.

Advertisement
सुनील लहरी को 'रामायण' से है उम्मीद (Photo: IMDb) सुनील लहरी को 'रामायण' से है उम्मीद (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

आइकॉनिक टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी आज भी घर-घर में फेमस हैं. अब एक बार फिर 'रामायण' बनाई जा रही है. इस बार ये टीवी शो नहीं बल्कि भारत की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर सबके सामने होगी. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस पिक्चर को 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार कर रहे हैं और नितेश तिवारी इसके डायरेक्टर हैं. अब फिल्म 'रामायण' पर सुनील लहरी ने अपनी राय दी है.

Advertisement

सुनील लहरी को है उम्मीद

सुनील लहरी ने उम्मीद जताई है कि 'रामायण' एक लैंडमार्क फिल्म साबित हो सकती है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिक्स रिएक्शन मिले. कुछ यूजर्स ने इसके भव्य प्रोडक्शन की तारीफ की. तो कई ने इसमें इस्तेमाल हुए स्पेशल इफेक्ट्स की आलोचना की. सुनील लहरी ने एक एजेंसी संग 'रामायण' को लेकर बातचीत में कहा, 'टीजर में कुछ चीजें मुझे पसंद आईं और कुछ नहीं आईं. मैं सिर्फ यही कामना और उम्मीद कर सकता हूं कि वो हमारे देश के लिए एक लैंडमार्क फिल्म बनाएं. हमारी संस्कृति को सही ढंग से पेश करें और रामायण के माध्यम से दुनियाभर के दर्शकों में सही भावनाएं जगाएं.'

रणबीर के चेहरे पर नहीं मासूमियत

उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर एक समझदार और संवेदनशील एक्टर हैं. लेकिन उन्हें लगता है कि भगवान राम की 'मासूमियत' उनके लुक में नजर नहीं आ रही है. सुनील ने कहा, 'रणबीर बेशक बहुत अच्छे एक्टर हैं. मुझे उनका काम बहुत पसंद है. वे निश्चित रूप से अच्छा परफॉर्म करेंगे. लेकिन दर्शक उन्हें राम के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं, यह सवाल है. जिस सीन में रणबीर रोशनी में बाहर निकलते हैं, उस पहली झलक में जो मासूमियत होनी चाहिए थी, वो नहीं थी. मुझे वो पसंद नहीं आया. मुझे लगा कि यह थोड़ा कठोर लग रहा है, मासूमियत गायब थी.'

Advertisement

लहरी ने कहा कि टीजर के विजुअल्स एक 'खूबसूरत पेंटिंग' जैसे लग रहे हैं. लेकिन अगर उनमें इमोशनल गहराई नहीं होगी तो वे खोखले लग सकते हैं. एक्टर ने कहा, 'अगर भावना नहीं है तो पेंटिंग अच्छी नहीं है. रणबीर का लुक अच्छा था, म्यूजिक भी अच्छा था, इफेक्ट्स भी अच्छे बने थे… कुल मिलाकर इफेक्ट्स अच्छे थे. मुझे उम्मीद है कि वे कोई भूल नहीं करेंगे. अगर वे सोचते हैं कि खुद को अलग दिखाना है और कुछ ऐसा करना है जिस पर लोग 'वाह' कहें, तो उन्हें समझना चाहिए कि यहां 'वाओ' फैक्टर काम नहीं करता. यह साइंस फिक्शन फिल्मों में काम करता है.'

VFX से लहरी को दिक्कत

'रामायण' के टीजर में भगवान राम की जिंदगी के अलग-अलग पलों को दिखाया गया था. इसमें राम बने रणबीर कपूर को पिता दशरथ का आशीर्वाद लेते, वनवास जाने और राक्षसों से लड़ते दिखाया गया था. ऐसे में पिक्चर में राक्षसों के चित्रण पर भी सुनील लहरी ने निराशा जताई. लहरी ने कहा कि टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे हैं जैसे कोई हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म का हिस्सा हों. एक्टर पुरानी 'रामायण' के सेट की कठिन परिस्थितियों को याद करते हुए कहा, 'हमने जो बनाया था वो बहुत बेसिक था. हालांकि इफेक्ट्स उस समय इतने मजबूत नहीं थे. लेकिन वो हकीकत के करीब था. कॉस्टयूम देखिए, मुकुट ठोस पीतल के बने थे, वे बहुत भारी थे. कोई एसी नहीं था, कोई वैनिटी नहीं थी. कॉस्टयूम और एक्सेसरीज इतनी भारी होती थीं कि लगता था 200 डिग्री तापमान में काम कर रहे हो.'

Advertisement

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' को दो पार्ट्स में बनाया गया है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG, यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर कर रहे हैं. 'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement