EX बिग बॉस कंटेस्टेंट की सोच, सबसे घटिया रहा सीजन 11

बिग बॉस के सीजन 11 का फिनाले बस करीब आ चुका है. इस शो को लेकर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं नितिभा कौल का कहना है कि ये सीजन अब तक का सबसे घटिया सीजन रहा है...

Advertisement
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नितिभा कौल बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नितिभा कौल

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

बिग बॉस के सीजन 11 का फिनाल बस करीब आ चुका है. इस शो को लेकर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं नितिभा कौल का कहना है कि ये सीजन अब तक का सबसे घटिया सीजन रहा है.

नितिभा का मानना है कि इस सीजन में उन्हें किसी भी कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती और एक प्यारा वाला भाव देखने को नहीं मिला. स्टार्ट से लेकर एंड होने जाने तक हर जगह और हर समय बस नेगटिव माहौल देखने को मिला. टास्क के दौरान सबको एक-दूसरे के लिए और एक दूसरे के साथ खड़ा होना होता है वो भी इस सीजन में मिसिंग रहा.

Advertisement

सीजन 10 में मतलब हमारे टाइम में शो में हमसब मिलकर टास्क, मस्ती और हंसी-मजाक सब करते थे.

वहीं इस सीजन में लोग बहुत हिसाब-किताब के साथ खेल रहे हैं. जैसे कि हिना को विकास गुप्ता से कहते सुना गया कि एक टास्क के दौरान वो बिलकुल वैसे ही खेले जैसा कि गौतम गुलाटी ने प्ले किया था. नितिभा का कहना है कि जैसे-जैसे आगे सीजन आते जाएंगे लोग और भी ज्यादा तैयार होकर आंएगे.

नितिभा ने कहा कि मैंने कई लोगों को कहते सुना है कि शो पहले से लिखा होता है मतलब स्क्रीप्टेड होता है. लेकिन ऐसा बिलुकल भी नहीं है. अगर आप ऑफट्रैक जाकर कुछ करते हैं या आपका बिहेव खराब होता है तो बिग बॉस आपको उसे ठीक करने के लिए कहते हैं.

सीजन 11 के गेम के बारे में बात करते हुए नितिभा ने कहा कि विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे बहुत अच्छा गेम खेल रहे हैं. वहीं अगर मुझे शिल्पा और हिना में चुनना हो तो मैं शिल्पा को चूज करुंगी क्योंकि वो बहुत अच्छी हैं और उनके अंदर आत्मसम्मान की भावना है.

Advertisement

बिग बॉस के इस सीजन की बात करते हुए नितिभा ने कहा कि ये सीजन काफी बुरा रहा क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ा. हमारे सीजन में लोग इतना गुस्सा और ऐसी बातें नहीं करते थे.

अगर इस सीजन के बात की जाए तो विनर के तौर पर नितिभा विकास या फिर शिल्पा में से एक को जीतते देखना चाहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »