‘नागिन 4’ फेम सायंतनी घोष से यूजर ने पूछा इनरवियर का साइज, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

हाल ही में टीवी के पॉप्युलर शो ‘नागिन 4’ की एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान एक शख्स ने उन्हें बॉडी शेम किया. एक्ट्रेस से उनका इनरवियर साइज पूछा, जिसके बदले में उन्होंने ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ के मौके पर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया.

Advertisement
सायंतनी घोष सायंतनी घोष

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार अक्सर सेलिब्रिटीज होते हैं. काम, रंग, वजन, बर्ताव और भी कई चीजे हैं, जिनके कारण यह ट्रोल्स के निशाने पर आते हैं. इस बार टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष को इसका सामना करना पड़ा. हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन 4’ की एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान एक शख्स ने उन्हें बॉडी शेम किया. एक्ट्रेस से उनका इनरवियर साइज पूछा, जिसके बदले में उन्होंने ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ के मौके पर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया.

Advertisement

सायंतनी घोष ने लिखा, “मानसिक सोच के साइज को खत्म करो. मैंने देखा आज वर्ल्ड हेल्थ डे है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य हेल्थ का सबसे जरूरी हिस्सा है. हां, अपनी बॉडी में फिट रहो, लेकिन अपने दिमाग को मत भूलो. वक्त आ गया है हर बॉडी टाइप को नॉर्मलाइज करने का, मैं इस बदलाव के साथ खड़ी हूं, क्या आप खड़े हैं? अगर हां तो साथ देने के लिए हार्ट इमोजी बनाइए.”

सायंतनी घोष ने लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट
क्या सच में साइज मैटर करता है? इस पर एक्ट्रेस ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी. सायंतनी ने उन लोगों की क्लास लगाई जो लड़कियों को बॉडी शेम करते हैं और साथ ही कहा कि वे अब खुद के लिए स्टैंड लेना शुरू कर दें. कोई भी पुरुष या महिला किसी की बॉडी शेम करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दीजिए. सभी महिलाएं खुद से प्यार करिए. 

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय सायंतनी घोष सोनी सब के पॉप्युलर शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में नजर आ रही हैं. वहीं, कुछ समय पहले वह कलर्स टीवी शो ‘बैरिस्टर बाबू’ में नजर आई थीं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »