MTV लव स्कूल फेम Jagnoor Aneja का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मिस्र में ली आखिरी सांस

MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर अनेजा मिस्र घूमने गए हुए थे. बुधवार को जगनूर ने इंस्टाग्राम पर अपने सैर सपाटे का वीडियो भी शेयर किया था. सोशल मीडिया पर जगनूर अपने मिस्र ट्रिप की फोटो लगातार साझा कर रहे थे. 

Advertisement
Jagnoor Aneja Jagnoor Aneja

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST
  • जगनूर अनेजा का निधन, हैरान हुए फैंस
  • एमटीवी के लव स्कूल में दिखे थे जगनूर
  • मिस्र घूमने गए थे जगनूर अनेजा

टीवी वर्ल्ड से एक बुरी खबर सामने आई है. सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद एक और एक्टर का कम उम्र में निधन हो गया है. MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से मिस्र में निधन हो गया. 

जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर अनेजा मिस्र घूमने गए हुए थे. बुधवार को जगनूर ने इंस्टाग्राम पर अपने सैर सपाटे का वीडियो भी शेयर किया था. सोशल मीडिया पर जगनूर अपने मिस्र ट्रिप की फोटो लगातार साझा कर रहे थे. उन्होंने रील वीडियो शेयर किया था जिसमें वे मिस्र के खूबसूरत लोकेशन और पिरामिडों को दिखाते हुए नजर आए थे. वीडियो और तस्वीरों में जगनूर अनेजा पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे. 

Advertisement


 

पिरामिडों संग पोज देते हुए अपने रील वीडियो पर जगनूर ने कैप्शन लिखा था- एक सपना सच हुआ जब मैं गीजा के महान पिरामिडों को देखा. मेरी बकेट लिस्ट में एक विश पूरी हुई. किसी मालूम था कि जगनूर की ये आखिरी ट्रिप होगी. उनके बाकी के सपने हमेशा के लिए अधूरे रह जाएंगे. जगनूर से निधन की खबर जानकर फैंस, उनके परिवारवाले और सेलेब्स शोक में हैं. किसी को जगनूर के निधन पर यकीन नहीं हो रहा है. 

जगनूर ने एमटीवी लव स्कूल के पहले और दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था. जगनूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका संग रिश्तों को सुलझाने के लिए शो में पार्टिसिपेट किया था. लेकिन उनकी बात नहीं बन सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया था. शो की एक और कंटेस्टेट ने जगनूर के सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर सवाल खड़े किए थे और उन्हें गे बताया था. 

Advertisement


 

फैंस के बीच सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि ये एक और बुरी खबर उन्हें सुनने को मिली. सिद्धार्थ का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ. वहीं सुशांत ने 2020 में महज 34 साल की उम्र में आत्महत्या की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement