मनवीर गुर्जर की आज नोएडा वापसी, स्वागत करेगा 1500 गाड़ियों का काफिला

'बिग बॉस' में जीत के बाद मनवीर गुर्जर इतने बड़े सेलेब्र‍िटी हो गए हैं कि 1500 कारों का काफिला उनके स्वागत के लिए तैयार है...

Advertisement
मनवीर गुर्जर मनवीर गुर्जर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

'बिग बॉस' के सीजन 10 को जीतने के बाद मनवीर गुर्जर की आज नोएडा आ रहे हैं. शो में 105 बिताने और कई पॉपुलर चेहरों को हराने के बाद मनवीर गुर्जर के शानदार स्वागत की तैयारी है. लोग उनके मिलने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.

1500 कारों का काफिला तैयार
खबरों के मुताबिक आज को रिसीव करने के लिए 1500 गाड़ियों का काफिला तैयार है जिसमें 200 ऑडी और 150 मर्सिडीज शामिल हैं. अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक, 20 डीजे और 25 बैंड वाले भी मनवीर के वेलकम के लिए बुक किए गए हैं. अपने पिता के साथ वापस लौट रहे हैं.

Advertisement



उमड़ रही है भीड़, सुरक्षा मुद्दा
बता दें कि के बिग बॉस बनने के बाद से गांव अगाहपुर में जश्न जारी है. बताया जा रहा है कि डीएनडी के रास्ते मनवीर नोएडा पहुंचेंगे. गुर्जर समेत आसपास के लोग भी मनवीर के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं.


लिहाजा भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है. नोएडा के अलावा, फरीदाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, मेरठ से भी मनवीर से मिलने के लिए उनके फैन्स पहुंच रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा बंदोबस्त एक बड़ा मुद्दा हो सकती है.


प्राधिकरण से परिवार की नाराजगी
बताया जा रहा है कि मनवीर से लोगों की मुलाकात के लिए सेक्टर-46 सामुदायिक केंद्र में मंच लगाया गया है. दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक, इस मामले पर परिवार की प्राधिकरण से नाराजगी है. मनवीर के परिवार का कहना है कि के विजेता ने नोएडा का नाम किया है तो उसके स्वागत की तैयारी प्राधिकरण को करनी चाहिए थी और साथ ही उनसे जगह बुक करने का चार्ज भी नहीं लेना चाहिए था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement