'मुझे जाने को कहा गया', हिट शो बीच में ही छोड़ने पर बोलीं मानसी साल्वी

महादेव एंड संस शो में मानसी साल्वी का एग्जिट उनके रोल और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कई मुद्दों के कारण विवादों में था. इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में मानसी ने दावा किया था कि प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने उन्हें मैसेज और वॉइस नोट्स के माध्यम से बताया गया था कि चैनल उनके किरदार को आगे नहीं रखना चाहता.

Advertisement
मानसी ने शो छोड़ने को लेकर किया खुलाशा (Photo: Instagram @imanasisalvi) मानसी ने शो छोड़ने को लेकर किया खुलाशा (Photo: Instagram @imanasisalvi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

एक्ट्रेस मानसी साल्वी ने दिलों की राम लीला के प्रमोशन के दौरान महादेव एंड संस शो से बाहर होने को लेकर बातें की. एक्ट्रेस ने शो से एग्जिट होने से जुड़े विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी. खबरों के मुताबिक मानसी साल्वी ने कलर्स टीवी के सीरियल महादेव एंड संस शो से किनारा कर लिया है.

अपने वर्क एथिक्स पर मानसी ने कहा  'अगर टैंट्रम्स होता तो 30 साल सर्वाइव नहीं करती शायद.' अचानक शो छोड़ने पर मानसी ने कहा मुझे जाने को कहा गया था तो मैं चली गई. उन्होंने अपने एग्जिट को एमिकेबल बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से हालात को संभालने की पूरी कोशिश की थी.

Advertisement

एक्ट्रेस ने यह भी कहा ' मैंने अपनी तरफ से चीजों को हैंडल करने की कोशिश की. इंडस्ट्री में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जिन्हें टाला नहीं जा सकता. जैसे बोलते है बड़े-बड़े शहरों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं.'

जब मानसी से पूछा गया कि क्या किसी कलाकार के टैंट्रम्स की वजह से प्रोडक्शन हाउस के साथ उसके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, तो मानसी ने कहा देखिए ये सब किसी एक शख्स के कहने से तय नहीं होता. उन्होंने कहा कि सेट पर किसी के व्यवहार की सच्चाई ज्यादा समय तक छिप नहीं  सकती. अगर वह टैंट्रम्स दिखाती तो ज्यादा समय कर इंडस्ट्री में टिक नहीं पाती.

मानसी ने महादेव एंड संस शो छोड़ने की बताई वजह

महादेव एंड संस शो में मानसी साल्वी का एग्जिट उनके रोल और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कई मुद्दों के कारण विवादों में था. इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में मानसी ने दावा किया था कि प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने उन्हें मैसेज और वॉइस नोट्स के माध्यम से बताया गया था कि चैनल उनके किरदार को आगे नहीं रखना चाहता.

Advertisement

मानसी ने यह भी आरोप लगाया था कि करीब सात महीनों से उनके काम करने के दिनों में लगातार बदलाव हो रहा था. एक्सक्लूसिविटी को लेकर उन्होंने कहा कि लीड एक्टर्स को आमतौर पर 26 एक्सक्लूसिव वर्किंग डेज के कमिटमेंट के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है, जबकि उनके मामले में उन्हें करीब 10 दिनों के लिए ही इस्तेमाल किया गया.

मानसी का वर्कफ्रंट

मानसी साल्वी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने टीवी के कई सारे पॉपुलर शो किए हैं. साथ ही उन्होंने मराठी में भी कई सारे फिल्में की हैं. उन्होंने आर्शीवाद, डोली अरमानों की, सारथी जैसे कई हिट शो किए हैं. वह अब टीवी पर प्रसारित होने वाली सीरियल दिलों की राम लीला में नजर आएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »