कुनिका सदानंद ने तोड़ा कुमार सानू का घर, ट्रोल करने वालों से बोलीं एक्ट्रेस- आगे बढ़ो, छुट्टा नहीं है

कुनिका सदानंद और कुमार सानू के पुराने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. कुनिका ने अपनी राजनीतिक राय पर ट्रोल्स के कमेंट्स का जवाब देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया.

Advertisement
हेटर्स पर भड़कीं कुनिका सदानंद (Photo: X/@HotstarReality) हेटर्स पर भड़कीं कुनिका सदानंद (Photo: X/@HotstarReality)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

कुनिका सदानंद और कुमार सानू का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. एक समय था जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे. कुनिका, कुमार सानू संग कई साल तक लिवइन में भी रही थीं. सालों बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन अतीत की यादें अब तक इनका पीछा नहीं छोड़ पाई हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते की बातें होने लगी हैं. कुनिका को कुमार सानू संग रिश्ते को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने उन्हें होम ब्रेकर का टैग दिया. कुनिका भी चुप बैठने वालों में नहीं हैं. उन्होंने तुरंत यूजर को जवाब देते हुए उसे फटकार लगाई.

Advertisement

ट्रोल हुईं कुनिका 
विवाद तब शुरू हुआ जब कुनिका ने CJP के प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर अपनी राय शेयर की. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, जब सरकार सुनना बंद कर दे, तो सवाल पूछना और भी जरूरी हो जाता है. ये सवाल सिर्फ श्री सोनम वांगचुक के बारे में नहीं हैं. ये हमारी लोकतंत्र और हर उस आवाज के बारे में हैं जो सच्चाई और न्याय के लिए उठती है. अगर जो लोग सच बोलते हैं वो चुप हो जाएं, तो देश कौन बदलेगा? आपका क्या विचार है? कमेंट में जरूर बताइए. 

पोस्ट पढ़ने के बाद एक यूजर ने एक्ट्रेस की आलोचना की और उन्हें 'फ्लॉप एक्टर' कहा. उस यूजर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें उनके पुराने संबंधों का जिक्र था. कुनिका पर होम ब्रेकर का आरोप लगा था. कुनिका, कुमार सानू के साथ उस वक्त रिश्ते में थीं, जब वो पहले से ही शादीशुदा थे. 

Advertisement

कुनिका ने दिया जवाब
हेटर्स के कमेंट का जवाब देते हुए कुनिका ने कहा कि अरे भाई देश में मुझसे और मेरी लाइफ से बड़े मुद्दे चल रहे हैं. आप मेरी खूबसूरती और बुद्धिमता पर मोहित हैं. चलो आगे बढ़ो... छुट्टा नहीं है भाई. इतना लिखकर उन्होंने ट्रोल करने वालों का मुंह बंद करा दिया.

कुनिका जिस वक्त कुमार सानू पर दिल हारीं, उस समय वो 27 साल की थीं. इनका रिश्ता महज 6 साल चला. उन्होंने सिंगर के परिवार का सम्मान करते हुए इसे निजी रखा. बिग बॉस 19 में कई बार कुनिका को उनके और कुमार सानू के रिश्ते पर बात करते देखा गया. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »