Sanchita Ugale की मौत पर सवाल, एक्ट्रेस आंचल खुराना बोलीं- सोने से इनकार कर दो तो कर देते हैं रिप्लेस

Sanchita Ugale Suicide Case: एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्महत्या की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान-परेशान हैं. हर कोई इस सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर संचिता ने ऐसा क्यों किया?

Advertisement
संचिता उगाले ने किया सुसाइड (Photo: Instagram/sanchita_ugale) संचिता उगाले ने किया सुसाइड (Photo: Instagram/sanchita_ugale)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

टीवी इंडस्ट्री में इस समय मातम पसरा हुआ है. एक टैलेटेंट और खुशमिजाज एक्ट्रेस संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. संचिता ने 14 जून 2026 को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री हिल गई है. उनके परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार सदमे में हैं.

 संचिता के निधन पर क्या बोलीं एक्ट्रेस आंचल खुराना?

Advertisement

संचिता उगले के सुसाइड करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. हर कोई इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि आखिर संचिता ने क्यों आत्महत्या जैसा कदम उठाया. संचिता से जुड़े कई लोग अलग-अलग दावे भी कर रहे हैं. लेकिन सच्चाई क्या है ये फिलहाल किसी को नहीं पता. 

संचिता उगले की आत्महत्या पर बने सस्पेंस के बीच अब टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने भी कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के खराब वर्क कल्चर की पोल खोली है. आंचल खुराना ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि एक्टर्स पर कितना ज्यादा मेंटल प्रेशर होता है. आंचल का मानना है कि इंडस्ट्री में काम के प्रेशर ने संचिता की मुश्किलों को बढ़ाया होगा. 

आंचल ने कहा- एक और एक्टर ने सुसाइड कर ल‍िया. चैनल को TRP चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए. इसके पीछे कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पर क्या गुजरती है?

Advertisement

आंचल ने बताया कि एक्टर्स को आसानी से रिप्लेस कर दिया जाता है. एक्ट्रेस गुस्से से बोलीं- किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी के साथ बहस कर लोगे, अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट बचाओगे तो रिप्लेसमेंट या तुम्हारे काम के दिन काट देंगे. कभी किसी ने सोचा है कि एक एक्टर्स पर क्या बीत रही है या इन्फ्लुएंसर पर... जो लोग सुसाइड कमिट कर रहे हैं. 

 

हर दिन होता है मुश्किल


एक्टर्स के रोजाना के संघर्षो पर बात करते हुए उन्होंने कहा- हर सुबह हम उम्मीद लेके उठते हैं, एक ऑडिशन देते हैं और हर शाम को कम्पैरिजन और रिजेक्शन के बाद सो जाते हैं. 

आंचस ने प्रोड्यूसर्स पर भी अपना गुस्सा निकाला. उन्होंने कहा- जब बात चैनल प्रोड्यूसर्स की आती है तो वो सबसे ज्यादा गलीच लोग होते हैं, उनको अपने प्रॉफिट और फायदों के ऊपर कुछ नहीं दिखता है. 

अपने पर्सनल एक्सपीरियंस को बताते हुए उन्होंने कहा कि कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार करने पर टैलेंटेड कलाकारों को भी रिजेक्ट कर दिया जाता है. आंचल बोलीं- मेरा विश्वास करिए,  मेरे साथ भी हुआ है. अगर आपका ऑडिशन अच्छा है, आप परफॉर्मर हैं, तब भी वो आपको 1000 रुपये के लिए रिजेक्ट कर देंगे. अगर आप किसी को लाइन देने के लिए तैयार नहीं हैं, किसी के साथ कुछ करने के लिए तैयार नहीं हैं, तब भी वो आपको रिप्लेस कर देंगे. यह उनके लिए बहुत आसान है. 

Advertisement

क्या बोले सोरब बेदी?

 

वहीं, संचिता के साथ काम कर चुके एक्टर सोरब बेदी ने कहा कि उन्होंने संचिता के आत्महत्या करने से 2 दिन पहले ही उनसे बात की थी. सोरब ने ये भी बताया कि संचिता बीते कुछ दिनों से काफी परेशान थीं. संचिता के निधन से सौरब को भी तगड़ा झटका लगा है. हालांकि, संचिता ने सुसाइड क्यों की? इसकी फिलहाल जांच चल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »