कुमकुम भाग्य फेम शब्बीर को सृति ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो वायरल

सृति ने शब्बीर संग एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है. ये कुमकुम भाग्य का एक थ्रोबैक वीडियो है. जिसमें सृति डांस कर रही हैं और शब्बीर को जोर जोर से चिल्लाकर बर्थडे विश कर रही हैं.

Advertisement
शब्बीर अहलूवालिया-सृति झा शब्बीर अहलूवालिया-सृति झा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया 10 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर शब्बीर को उनके फैंस और फ्रेंड्स ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. शब्बीर को सीरियल कुमकुम भाग्य की उनकी को-स्टार सृति झा ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. 

सृति ने शब्बीर को विश किया बर्थडे
सृति ने शब्बीर संग एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है. ये कुमकुम भाग्य का एक थ्रोबैक वीडियो है. जिसमें सृति डांस कर रही हैं और शब्बीर को जोर जोर से चिल्लाकर बर्थडे विश कर रही हैं. ये क्रेजी वीडियो शेयर करते हुए सृति ने कैप्शन में लिखा- क्योंकि मैं हमेशा के लिए तुम्हारी फैन नंबर 1 हूं. हैप्पी बर्थडे. तुम सबसे बेस्ट हो. लव यू शब्बीर अहलूवालिया. 

Advertisement

सृति की बर्थडे विश का जवाब देते हुए शब्बीर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए. उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- हाहाहाहा. अमेजिंग. थैंक्स. लव यू. सृति के अलावा सुप्रिया शुक्ला, किश्वर मर्चेंट, पूजा बनर्जी, कांची कौल, रिद्धिमा पंडित, मोनिका बेदी, शिखा सिंह ने भी एक्टर को विश किया है. 

बता दें, कुमकुम भाग्य में शब्बीर और सृति की केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है. पिछले 6 सालों से ये शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. टीआरपी चार्ट में ये शो टॉप-5 में शुमार रहता है. अभी और प्रज्ञा की खट्टी मीठी तकरार फैंस को बेहद पसंद आती है. कुमकुम भाग्य एकता कपूर का शो है. ये शो इस कदर हिट हुआ कि इसका स्पिन ऑफ भी लॉन्च किया गया. जिसका नाम कुंडली भाग्य है. ये शो भी टीआरपी में टॉप पर छाया रहता है. 
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement