जानें, क्या है 'तारक मेहता..' फेम दयाबेन की बेटी का नाम

दयाबेन यानि दिशा वकानी ने 30 नवंबर 2017 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. लेकिन क्या आप अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की प्रिंसेस का नाम जानते हैं?

Advertisement
दिशा वकानी दिशा वकानी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पॉपुलर एक्ट्रेस दयाबेन यानि दिशा वकानी ने 30 नवंबर 2017 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. इन दिनों वे मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. लेकिन क्या आप अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की प्रिंसेस का नाम जानते हैं?

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, दिशा ने अपनी बेटी का नाम स्तुति रखा है. वह अपनी बेटी के साथ जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं.

Advertisement

हाल ही में एक्ट्रेस के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने की बात सामने आई थी. कहा गया कि अभी उनकी बेटी छोटी है, इसलिए उसका ध्यान रखने के लिए वे शो को अलविदा कह रही हैं.

हालांकि बाद में शो के प्रोडयूसर असित कुमार मोदी का बयान सामने आया. उनका कहना था कि दिशा की बेटी अभी बहुत छोटी है. अभी उसके परिवार को दिशा की जरूरत है. लेकिन अभी हमने दि‍शा से वापसी को लेकर कोई बात नहीं की है. दिशा की ओर से भी शो छोड़ने को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है. ऐसे में हम लोग ये नहीं कह सकते कि दिशा ने शो छोड़ दिया है.

इससे पहले भी दिशा की प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आई थीं. ऐसा भी कहा गया कि तारक मेहता....के मेकर्स नए चेहरे की तलाश में हैं. लेकिन बाद में प्रोड्यूसर ने साफ किया कि दिशा शो का हिस्सा बनी रहेंगी. दिशा मैटरनिटी लीव की वजह से कई महीने से शो से गायब हैं.

Advertisement

बता दें, सब टीवी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसे बच्चे, बूढ़े समेत हर वर्ग के दर्शक देखते हैं. यह कॉमेडी शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement