10 साल छोटी हसीना संग शादी से पहले टूटा रिश्ता, 40 के एक्टर ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर को डेट कर रही EX?

बिग बॉस में नजर आ रहीं उदिति सिंह एक समय पर टीवी एक्टर करण वाही संग रिश्ते में थीं. लेकिन शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था. उदिति ने 10 साल के उम्र के फासले को ब्रेकअप की वजह बताया. वहीं, अब करण ने उदिति संग अपने रिश्ते पर पहली बार रिएक्ट किया है.

Advertisement
करण वाही ने उदिति के साथ रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी . (Credit: Instagram/@uditisingh @karanwahi) करण वाही ने उदिति के साथ रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी . (Credit: Instagram/@uditisingh @karanwahi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोलते नजर आते हैं. शो में उदिति सिंह अक्सर टीवी एक्टर करण वाही संग अपने ब्रेकअप पर बात करती दिखती हैं. दोनों कई सालों तक रिश्ते में रहे, लेकिन फिर शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था. 

अब करण वाही ने उदिति सिंह के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वो उस रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाना चाहते थे. लेकिन दोनों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण दोनों ने अगल-अलग रास्ता अपनाना ही ठीक समझा. 

Advertisement

करण वाही ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के शो में एक्ट्रेस उदिति सिंह अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की. करण ने बताया कि वो अपने उस रिश्ते को शादी में बदलना चाहते थे. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. 

'जब मैंने उन्हें डेट करना शुरू किया, तब मैं 33-34 साल का था. मेरा उस वक्त यही मानना था कि अगर मैं किसी के साथ रिश्ते में आऊंगा, तो फिर उसे शादी तक लेकर जाऊंगा. वरना मैं किसी रिश्ते में इन्वॉल्व नहीं होता. 

करण वाही ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

करण वाही ने बताया कि उदिति सिंह संग उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने का फैसला इसलिए लिए था, क्योंकि वो उस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे. करण ने बताया कि उन दोनों ने लॉकडाउन के दौरान काफी समय साथ में बिताया था और फ्यूचर को लेकर भी बातचीत की थी. 

Advertisement

इसको लेकर करण ने कहा- ऐसा कुछ नहीं था कि हमारी शादी होने वाली थी. मेरा इरादा इस रिश्ते को शादी तक ले जाने का था, लेकिन मेरी इस बात को गलत समझ लिया गया कि हमारी शादी होने वाली थी.

क्यों टूटा था करण और उदिति का रिश्ता?

करण ने उदिति सिंह संग अपने ब्रेकअप की वजह को बताते हुए कहा- मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच उतना तालमेल नहीं था. कम से कम मेरी तरफ से सच्चाई यही है. करण ने इस बात से भी इनकार किया कि किसी के पेरेंट्स की वजह से यह रिश्ता खत्म हुआ था, क्योंकि बिग बॉस में उदिति ने कहा है कि ज्यादा एज गैप होने की वजह से उनके पेरेंट्स करण संग रिश्ते के फेवर में नहीं थे. 

बिग बॉस 20 में उदिति सिंह ने करण वाही के बारे में जो बातें कही थीं, उसको लेकर करण ने अपना रिएक्शन भी दिया. उन्होंने कहा कि उदिति ने उनके बारें में शो में कुछ अच्छी बातें भी बोलीं, जिसे दिखाया नहीं गया. करण बोले- उनकी कई बातें एडिट हो गई हैं, क्योंकि उन्होंने लाइव में कुछ और भी बोला था. उन्होंने अच्छी बातें भी बोली थीं. जैसे कि जब वो मुंबई शिफ्ट हुई थीं, तब मैंने उनके करियर में उनकी मदद की थी.

Advertisement

क्रिकेटर को डेट कर रही हैं उदिति सिंह?

बता दें करण वाही और उदिति सिंह की उम्र में 10 साल का फासला है. उदिति एक्स बॉयफ्रेंड करण से उम्र में 10 साल छोटी हैं. उन्होंने शो में बताया कि उम्र का फासला भी उनके ब्रेकअप की एक वजह थी. वहीं, अब ऐसी चर्चा है कि करण वाही संग ब्रेकअप के बाद उदिति सिंह किसी क्रिकेटर को डेट कर रही हैं. शो में उन्होंने ये हिंट दिया है कि वो किसी स्पोर्ट्सपर्सन को डेट कर रही हैं. हालांकि, वो शख्स कौन है...इस बारे में सस्पेंस बरकरार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »