सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के झगड़े के बाद छोटे पर्दे का बड़ा शो 'द कपिल शर्मा शो' चर्चा का विषय बना हुआ था. विवादों के पूरे 14 दिन के बाद कपिल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वापस आ गए हैं.
कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है.
बता दें कि सुनील से झगड़े के बाद सुनील, अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने शूट करने से मना कर दिया है, जिससे शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा है. सोनी चैनल ने कपिल को अल्टीमेटम दे दिया है कि कपिल अपने व्यवहार को बदले और अपने टीम के सदस्यों को शो में वापस लेकर आएं.
लगता है कपिल को अब एहसास हो गया है कि बिना टीम के उनका शो कमाल नहीं दिखा पाएगा और शायद इसीलिए वो अपने आप को बदलने की कोशिश कर रहे हैं.
वन्दना यादव