कपिल से लड़ाई के बाद सुनील का नया ट्वीट- नफरत भूल चुका हूं लेकिन नर्वस हूं

कपिल शर्मा से लड़ाई की खबर के एक हफ्ते बाद सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो के सेट पर लौटने की चर्चा है. इसी बीच उन्होंने इमोशनल कर देने वाला यह मेसेज पोस्ट किया है...

Advertisement
Sunil Grover Sunil Grover

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद सभी इसी सवाल का जवाब चाह रहे थे कि क्या सुनील ग्रोवर उनके साथ शो में वापसी करेंगे.

ऐसी खबर है कि सुनील शूट पर लौट आए हैं. हालांकि सीधे पर तो सुनील ने कुछ नहीं बताया कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो के लिए शूटिंग की है. लेकिन आज सुबह किया गया उनका एक ट्वीट जरूर कुछ इशारा कर रहा है.

Advertisement


सुनील ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह अपने लिए लोगों का प्यार देखकर अभिभूत हैं. इसी के चलते अब उनके दिल में भी नफरत के लिए कोई जगह नहीं बची है. उन्होंने यह भी लिखा कि वह बस अच्छे काम और अच्छे लोगों से जुड़ना चाहते हैं जो उनकी कद्र करते हैं.


वैसे कपिल के साथ हुए झगड़े को लेकर सुनील अभी भी थोड़े परेशान हैं. तभी उन्होंने लिखा कि वह नर्वस महसूस कर रहे हैं. हालांकि अपने बेटे मोहन का साथ उनको दोबारा कॉन्फिडेंट महसूस करवा रहा है.


सुनील ने लिखा- जब भी मैं उसके मासूम चेहरे को देखता हूं तो मुझे मुस्कुराने की एक वजह मिल जाती है. इससे मुझे लगता है कि कुछ भी हो, आने वाला कल बेहतर ही होगा.


देखें ट्वीट -

वहीं रोनित रॉय ने भी सुनील को अपना सपोर्ट देते हुए यह ट्वीट किया -

Advertisement

वैसे यह सब देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस वीकेंड टीवी डॉक्टर मशहूर गुलाटी से अपॉइंटमेंट मिल सकती है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement