मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली इस समय सिंगल लाइफ जी रहे हैं. जय और माही विज की 14 साल की शादी टूट चुकी है. इस साल की शुरुआत में कपल ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक का ऐलान किया था. अब जय ने बताया है कि तलाक के बाद उनकी नन्ही बेटी तारा किसके साथ रहती है.
जय भानुशाली ने खोले सीक्रेट्स
दरअसल, जय भानुशाली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने जय से पूछा कि तलाक के बाद तारा किसके साथ रहती है? इस सवाल पर जय ने बताया कि तारा ज्यादातर अपनी मां के साथ रहती है. लेकिन वो भी बेटी संग काफी ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं.
एक दूसरे फैन ने जय से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया. फैन ने पूछा- क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? जय ने इसका जवाब मजाकिया अंदाज में दिया.एक्टर बोले- क्यों दुखती नस दबा रहे हो? इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं.
जय के जवाब से इतना तो साफ हो गया है कि माही संग तलाक के बाद उनकी जिंदगी में किसी और की एंट्री नही हुई है. वो अभी भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं.
जय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी. लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों ने तलाक का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. शादी टूटने के बाद दोनों मिलकर बेटी तारा की परवरिश कर रहे हैं. उनके बीच दोस्ती का रिश्ता अभी भी कायम है. बेटी तारा संग भी जय का काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है. वो अक्सर लाडली संग चिल करते हुए दिखाई देते हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो जय टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है. कई रियलिटी शोज वो होस्ट भी कर चुके हैं. सलमान खान के बिग बॉस में भी जय नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिल्मों में भी लक आजमाया है. जय फैंस के दिलों पर राज करते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क