14 साल की शादी टूटी, तलाक के बाद बेटी से बिछड़ा पॉपुलर एक्टर, 41 की उम्र में दूसरी शादी कर बसाएगा घर?

मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली का इस साल की शुरुआत में माही विज संग तलाक हो गया था. तलाक के बाद जय तन्हाई में जिंदगी गुजार रहे हैं. अब उन्होंने अपनी लव लाइफ और बेटी तारा संग अपने रिश्ते पर बात की है.

Advertisement
Jay Bhanushali expressed gratitude to fans and followers after his daughter was featured on New York Times Billboard. Jay Bhanushali expressed gratitude to fans and followers after his daughter was featured on New York Times Billboard.

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली इस समय सिंगल लाइफ जी रहे हैं. जय और माही विज की 14 साल की शादी टूट चुकी है. इस साल की शुरुआत में कपल ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक का ऐलान किया था. अब जय ने बताया है कि तलाक के बाद उनकी नन्ही बेटी तारा किसके साथ रहती है. 

जय भानुशाली ने खोले सीक्रेट्स

Advertisement

दरअसल, जय भानुशाली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने जय से पूछा कि तलाक के बाद तारा किसके साथ रहती है? इस सवाल पर जय ने बताया कि तारा ज्यादातर अपनी मां के साथ रहती है. लेकिन वो भी बेटी संग काफी ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं. 

एक दूसरे फैन ने जय से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया. फैन ने पूछा- क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? जय ने इसका जवाब मजाकिया अंदाज में दिया.एक्टर बोले- क्यों दुखती नस दबा रहे हो? इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं. 

जय के जवाब से इतना तो साफ हो गया है कि माही संग तलाक के बाद उनकी जिंदगी में किसी और की एंट्री नही हुई है. वो अभी भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं. 

Advertisement

जय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी. लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों ने तलाक का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. शादी टूटने के बाद दोनों मिलकर बेटी तारा की परवरिश कर रहे हैं. उनके बीच दोस्ती का रिश्ता अभी भी कायम है. बेटी तारा संग भी जय का काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है. वो अक्सर लाडली संग चिल करते हुए दिखाई देते हैं. 

वर्क फ्रंट की बात करें तो जय टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है. कई रियलिटी शोज वो होस्ट भी कर चुके हैं. सलमान खान के बिग बॉस में भी जय नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिल्मों में भी लक आजमाया है. जय फैंस के दिलों पर राज करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »