Indian Idol विनर्स में झगड़ा, अयोध्या के ऋषि सिंह ने की अभिजीत सावंत की बेइज्जती! चौंके हिमेश रेशमिया

इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स में सिंगर्स के बीच बढ़ते विवाद और झगड़े ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. ऋषि सिंह और अभिजीत सावंत के बीच परफॉर्मेंस को लेकर तीखी बहस हुई.

Advertisement
Rishi singh slams Abhijeet sawant (Photo: Screengrab) Rishi singh slams Abhijeet sawant (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स में बवाल मचा हुआ है. पहली बार इंडियन आइडल के मंच पर झगड़े और मनमुटाव दिख रहे हैं. क्योंकि ये लेजेंड्स के बीच छिड़ा चैलेंज है. यहां जज से पहले सिंगर्स की आपस में परफॉर्मेंस को लेकर स्कोरिंग को तवज्जो दी गई है, इसलिए शो में झगड़े लगातार हो रहे हैं.

फिर भिड़े अभिजीत-ऋषि
सभी सिंगर्स एक दूसरे की गायिकी में कमियां ढूंढ़ने में लगे हैं. सीजन 13 के विनर ऋषि सिंह ऐसा नाम हैं, जो ज्यादातर सिंगर्स के निशाने पर हैं. क्योंकि उन्होंने लगातार अभिजीत सावंत और अमित सना की परफॉर्मेंस को कम रेटिंग दी है. उनकी गायिकी में कमी निकाली है. इसलिए ऋषि के एक-एक सुर ताल पर बाकी सिंगर्स के कान खड़े हो जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें ऋषि और अभिजीत सावंत के बीच फिर से ठनी है. अभिजीत ने ऋषि की सिंगिंग पर सवाल उठाए, जिससे उनको मिर्ची लग गई.

Advertisement

ऋषि की गायिकी पर उठे सवाल
वीडियो में ऋषि की परफॉर्मेंस के बाद जब स्कोर देने की बारी आई तो अभिजीत ने कम मार्क्स दिए. उन्होंने ऋषि की सिंगिंग पर सवाल उठाते हुए कहा- सिंगिंग में एक होता है दर्द दिखाना. दूसरा होता है एग्रेशन. ऐसा लग रहा था जैसे गर्लफ्रेंड का गला दबा रहे हो. ये सुनकर ऋषि भड़क जाते हैं. वो कहते हैं- आपको मेरी परफॉर्मेंस को सुनकर मजा नहीं आया तो बस इतना बोल दो. इतनी सारी बातें क्यों सुना रहे हो?

अभिजीत ने ताना मारते हुए कहा- आपको सीखने की चाहत नहीं रही है. अभिजीत की बात पर जज हिमेश रेशमिया ने रिएक्ट करते हुए कहा कि ये बहुत बड़ी बात है. बाल की खाल निकाली जा रही है. 

आखिर में ऋषि ने कहा- मैं मानता हूं यहां बैठे सभी सिंगर्स से मैं बेहतर साउंड करूंगा. सिंगर का ये जवाब सुनकर वहां बैठे सभी लोग हैरान दिखे. शो में लड़ाई झगड़े देखकर करिश्मा कपूर भी शॉक्ड दिखीं. वो अपकमिंग वीकेंड के लिए शो में गेस्ट बनकर आई हैं. शो का प्रोमो देखकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है. किसी ने ऋषि को उनके बेबाकी और नो फिल्टर एटीड्यूड के लिए प्रेज किया. तो किसी ने उन्हें ट्रोल किया. शख्स ने कहा- ऋषि में घमंड आ गया है.

Advertisement

ऋषि अपने इसी बेबाकपन की वजह से यूजर्स और लेजेंड्स के निशाने पर आ गए हैं. देखना होगा शो में आने वाले दिनों में उनका किससे टशन होता है. मालूम हो, ऋषि ने अपने सीजन में गायिकी से विराट कोहली समेत कई बड़े सेलेब्स को इंप्रेस किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »