'आंसू निकल पड़े', 14 साल बाद मामी संग मिटी कृष्णा-कश्मीरा की दूरियां, देखकर रो पड़ीं भांजी आरती

मामी सुनीता संग कृष्णा और कश्मीरा के पैचअप से जिसे सबसे ज्यादा खुशी हुई है, वो आरती सिंह हैं. सालों बाद परिवार के एक होने पर आरती काफी ज्यादा खुश हैं. मामी को भाई-भाभी संग देखकर वो भावुक भी हो गईं. आरती ने अब एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

Advertisement
सालों बाद साथ आए कृष्णा-सुनीता आहूजा (Photo: Instagram @officialsunitaahuja/krushna30) सालों बाद साथ आए कृष्णा-सुनीता आहूजा (Photo: Instagram @officialsunitaahuja/krushna30)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के घर में खुशियों का माहौल है. आखिर 14 साल बाद उनकी मामी सुनीता आहूजा संग उनकी दूरियां मिट गई हैं. सुनीता 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं. शो में सुनीता का भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा शाह संग री-यूनियन हुआ. कृष्णा-कश्मीरा ने मामी सुनीता के पैरों में गिरकर माफी मांगी और सुनीता ने भी भांजे-बहू को गले से लगा लिया. 

Advertisement

इमोशनल हुईं आरती

मामी सुनीता संग कृष्णा-कश्मीरा के री-यूनियन ने हर किसी को इमोशनल कर दिया. सुनीता और गोविंदा की भांजी आरती सिंह भाई-भाभी और मामी का मिलन देखकर इमोशनल हो गईं. आरती ने री-यूनियन के कई इमोशनल मोमेंट के वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं.

टीवी पर मामी सुनीता और भाई-भाभी को गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते देखकर आरती भावुक हो गईं. उन्होंने खास पलों को शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है-  मैंने जब एपिसोड देखा तो मेरी आंखों से आंसू बह रहे थे. बाकी सबके लिए यह शायद सिर्फ एक 'मामी डे' रहा होगा, पर हमारे लिए यह बरसों पुराने सपने के सच होने जैसा था. हमारा परिवार हमेशा से एक-दूसरे के बहुत करीब और खुशहाल रहा है, पर जैसा कि कहते हैं कि वक्त जब आता है, तो चीजें कभी-कभी बिगड़ जाती हैं और सही वक्त आने पर सब फिर से ठीक भी हो जाता है. 

Advertisement

 

आरती ने आगे लिखा- सबका दोबारा साथ आना मेरी बरसों पुरानी दिली ख्वाहिश थी और जिस तरह से यह मुमकिन हुआ, वो वाकई बेहद खूबसूरत है. जिस तरह से कृष्णा और कश्मीरा ने माफी मांगी है मैं जानती हूं कि वो कितने सच्चे हैं. मैंने सुनीता मामी और ची ची मामा को बहुत याद किया, पर उनसे भी ज्यादा मैंने टीना और यश को मिस किया. 

'मैं बस यही दुआ करता हूं कि हमारा गुस्सा या गलतफहमी कभी इतनी बड़ी न हो जाए कि हमें अपनों से इतने लंबे समय तक दूर रहना पड़े. कश्मीरा ने कितनी खूबसूरती से कहा कि वो मां हैं, हक है उनका. हमारे बड़े हमारी जड़ें होते हैं. मैं जानती हूं कि सुनीता मामी और ची ची मामा ने हमें बिल्कुल वैसे ही प्यार किया है जैसे वो अपने बच्चों को करते हैं. मैं बहुत शुक्रगुजार और खुश हूं. मेरा दिल भरा हुआ है और मैं बस भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. अब बस एक हैप्पी फैमिली पिक्चर का इंतजार है.'

बता दें कि सालों बाद मामी संग कृष्णा और कश्मीरा का पैचअप देखकर फैंस भी काफी खुश हैं. फैंस उन्हें हमेशा यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement