बिग बॉस 8 विनर और एक्टर गौतम गुलाटी की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. एक्टर इंस्टाग्राम पर एक वेडिंग वीडियो शेयर करके फैन्स को हैरान कर दिया है. वीडियो में पूरा ट्रेडिशनल सेरेमनी सेटअप दिखा, जिससे कई लोगों को लगा कि उन्होंने सच में शादी कर ली है. इस बीच कई यूजर्स पूछने लगे कि ये शादी असली है या किसी प्रोजेक्ट का पार्ट. सोशल मीडिया पर जिज्ञासा, बधाई और कयासों का दौर चल पड़ा है. जानते हैं कि पूरा मामला है क्या.
गौतम ने कर ली शादी?
गौतम गुलाटी ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जो बिल्कुल असली शादी जैसा लग रहा था. क्लिप में वो सलोनी मिश्रा के साथ ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए. गौतम और सलोनी वेडिंग सेरेमनी के लिए तैयार होते दिखे. फिर सीन वरमाला सेरेमनी पर शिफ्ट हुआ, जहां दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. वीडियो का इमोशनल और सिनेमैटिक फील इसे रियल वेडिंग मोमेंट जैसा बना गया. वीडियो शेयर करते हुए गौतम ने लिखा कि मेरी शादी की फिल्म से लिया गया एक सीधा-सादा दृश्य.
विजुअल्स इतने रियल थे कि फैंस को लगा एक्टर ने गुपचुप घर बसा लिया है. वीडियो तुरंत वायरल हो गया और ऑनलाइन रिएक्शंस की बाढ़ आ गई.
गौतम और सलोनी की वेडिंग क्लिप देखकर कई लोगों ने कमेंट करके उन्हें शादी की मुबारकबाद दी. एक ने पूछा क्या सच में शादी हो गई. गौतम की एक फीमेल फैन ने लिखा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है. कुछ लोगों ने कहा कि ये प्रमोशनल शूट हो सकता है. कई लोग गौतम से कह रहे हैं कि प्लीज शादी करके हमारा दिल मत तोड़ो.
पहले भी उड़ी वेडिंग अफवाहें
ये पहली बार नहीं जब गौतम वेडिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले साल उन्होंने उर्वशी रौतेला के साथ सात फेरे लेते हुए फोटोज शेयर की थीं, जिससे फैंस को लगा वो उनसे शादी कर चुके हैं. बाद में पता लगा कि वो फिल्म वर्जिन भानुप्रिया के प्रमोशन का हिस्सा था.
गौतम के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने टीवी से करियर शुरू किया था. वो बिग बॉस 8 के विनर रह चुके हैं. बिग बॉस से उन्होंने सलमान खान का दिल जीता. इसके बाद वो भाईजान के साथ फिल्म राधे में नजर आए. गौतम टीवी, फिल्म और वेब शो में एक्टिव हैं. सलोनी की बात करें, तो वो पेशे से एक्ट्रेस-मॉडल हैं. सलोनी अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम अगेन में काम कर चुकी हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क