श्रीदेवी की हमशक्ल होने के कारण मिला था ब्रेक, बनी TV की टॉप एक्ट्रेस

दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह ने कहा श्रीदेवी की वजह से उन्हें मिला था पहला ब्रेक और उन्हीं की वजह से हुई थीं फेमस.

Advertisement
दीपिका सिंह और श्रीदेवी दीपिका सिंह और श्रीदेवी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 04 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने श्रीदेवी के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. दी‍या और बाती हम सीरियल में संध्या के किरदार से टीवी फैन्स के बीच पहचान बनाने बाली इस अदाकारा ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में ब्रेक ही श्रीदेवी के कारण मिला था.

श्रीदेवी के निधन से दुखी दीपिका सिंह‍ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ एक पोस्ट शेयर कर महान एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी. दीपिका सिंह ने लिखा, 'मेरी कामयाबी की वजह आप थीं, मेरे फैन्स को लगता था कि मैं आपकी तरह दिखती हूं और इसी कारण मैं उनके बीच फेमस हुई. शायद इसी वजह से ही मुझे टीवी में पहला ब्रेक मिला. मेरी मुलाकात आपसे सिंगापुर में दीया और बाती हम की शूटिंग के दौरान हुई थी. उस समय आपने मुझे आर्शीवाद भी दिया था. मुझे आज भी आपकी वो मदहोश कर देने वाली मुस्कान याद है. बेहद दुखी हूं. आपकी आत्मा को शांति मिले.'

Advertisement

बता दें टीवी फैन्स को दीपि‍का के कमबैक का इंतजार है. प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका ने टीवी से ब्रेक लिया था और अब वह जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी. कमबैक के लिए दीपिका ने खूब पसीना बहाया है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में दीपिका का बैक टू शेप अवतार साफ तौर से देखा जा सकता है.

पिछले साल ही दीपिका ने एक बेटे को जन्म दिया था. दीपिका ने साल 2014 में 'दीया और बाती हम' के ही डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी रचाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement