'शत्रुघ्न को भी जोड़ देते', राम बने अरुण गोविल...'लक्ष्मण' सुनील लहरी संग उड़ी थी अफेयर की अफवाह, फूटा दीपिका चिखलिया का गुस्सा

रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने सालों बाद अपने अफेयर रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उनका नाम अरुण गोविल, सुनील लहरी और संजय जोग तक के साथ जोड़ा गया था.

Advertisement
अरुण गोविल संग जुड़ा था दीपिका का नाम (Photo: ITGD) अरुण गोविल संग जुड़ा था दीपिका का नाम (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी लोग उसी रूप में याद करते हैं. जहां एक तरफ उन्हें माता सीता मानकर सम्मान दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई अजीबोगरीब अफवाहें भी उड़ाई गईं. अब खुद दीपिका ने उन रूमर्स पर खुलकर बात की है.

राम से लेकर लक्ष्मण और भरत तक... सबसे जोड़ दिया नाम

Advertisement

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने बताया कि उनकी जिंदगी के सबसे अजीब रूमर्स उनकी 'रामायण' के को-स्टार्स के साथ अफेयर को लेकर थे.

उन्होंने कहा- पहले मेरा नाम अरुण गोविल के साथ जोड़ा गया. फिर कहा गया कि मेरा अफेयर सुनील लहरी के साथ है, जो लक्ष्मण बने थे. उसके बाद भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग के साथ भी मेरा नाम जोड़ दिया गया.

'शत्रुघ्न को भी नहीं छोड़ा?'

इन अफवाहों से परेशान होकर दीपिका ने मजाक में लोगों से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ेगा. उन्होंने कहा- मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मैंने कहा- शत्रुघ्न को क्यों छोड़ दिया? उनका नाम भी जोड़ दीजिए. मुझे समझ ही नहीं आता कि लोग इतना सब सोच कैसे लेते हैं. ये सिर्फ अजीब नहीं, बल्कि बहुत डराने वाला था.

Advertisement

दीपिका ने बताया कि सबसे हैरानी की बात यह थी कि उनकी अपने किसी भी को-स्टार के साथ ऐसी दोस्ती भी नहीं थी, जैसी अफवाहों में दिखाई जाती थी. उन्होंने कहा- मैं तो उन लोगों में से किसी के भी साथ इतनी फ्रेंडली नहीं थी. पता नहीं ये बातें कहां से शुरू हुईं और लोगों ने इन्हें सच मान लिया.

आज भी लोग करते हैं सीता के रूप में सम्मान

रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था. दोनों की जोड़ी आज भी टीवी इतिहास की सबसे यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है. हालांकि, पर्दे पर आदर्श जोड़ी माने जाने वाले इन कलाकारों को पर्दे के पीछे बेबुनियाद अफवाहों का भी सामना करना पड़ा.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका चिखलिया ने बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से 1993 में शादी की थी. वो श्रंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज कॉस्मेटिक्स के मालिक हैं. कपल की दो बेटियां हैं- निधि और जूही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »