Bigg Boss 14 से वॉकआउट करना पड़ा महंगा! Kavita Kaushik ने भरा था 2 करोड़ का जुर्माना?

कविता कौशिक ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी. फीके पड़े शो में कविता ने अपनी मौजूदगी से दम भरा था. मगर उनका दबंग अंदाज ज्यादा दिनों तक नहीं चला. रुबीना-अभिनव संग उनके झगड़े ने बड़ा बवाल शुरू किया था. आखिर में कविता ने शो से वॉकआउट करने का फैसला किया था.

Advertisement
कविता कौशिक कविता कौशिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

दबंग और बेबाक कविता कौशिक ने जब रियलिटी शो बिग बॉस 14 में धमाकेदार एंट्री मारी थी तो लगा था वे शो की विनर बनेंगी. लेकिन कुछ ही दिनों में कविता की बीबी जर्नी फ्लॉप दिखने लगी. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला संग उनका झगड़ा ऐसा बढ़ा कि कविता कौशिक ने शो से वॉकआउट ही कर लिया. तो क्या कविता ने नियम के अनुसार, शो बीच में छोड़ने पर फाइन भरा था?

Advertisement

कविता ने खोला राज

रुबीना दिलैक से झगड़े के बाद बिग बॉस ने घर के दरवाजे खोल दिए थे. कहा था जो भी चाहे वो शो छोड़कर जा सकता है. मौके को देखते हुए कविता कौशिश ने सबको शॉक देते हुए वॉकआउट कर लिया था. अब ये तो सभी जानते हैं कि कंटेस्टेंट्स बीच में ऐसे शो नहीं छोड़ सकते. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 2 करोड़ का फाइन भरना पड़ता है. जो कि बहुत बड़ा अमाउंट है. ट्विटर पर एक फैन ने कविता से इसके बारे में पूछा तो जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा?

कविता को भरना पड़ा था जुर्माना?

जवाब में कविता ने Shhhh के साथ एक सीक्रेट इमोजी बनाया. कहा- मैं नफरत और गलतफहमी का घर हमेशा ही क्विट करूंगी. चाहे कितना भी नुकसान हो. मुंह तोड़ना मुश्किल बात नहीं होती लेकिन चीजों को हर वक्त और कर्मा के हवाले करना ही सही रहा है. अब कविता ने जुर्माना भरने की बात पर खुलकर तो कुछ नहीं बोला है. मगर जिस तरह उन्होंने चुप्पी साधी है वो काफी कुछ बयां करती है.

Advertisement

क्यों कहा- मुझे उल्टी आती है

कविता कौशिक बीबी हाउस में जाने के अपने फैसले पर पछताती हैं. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कविता कौशिक ने कहा था- मेरा घर में बुरा अनुभव रहा था. मैं अभी भी कभी कभी उसके बारे में सोचकर बीमार हो जाती हूं. बीबी हाउस के अपने एक्सपीरियंस को सोचकर मुझे उल्टी आती है. मालूम हो, कविता ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी. फीके पड़े शो में कविता ने अपनी मौजूदगी से दम तो भरा था. मगर वो खेल समझ नहीं पाईं और बहुत जल्द उनकी दबंगई खत्म हो गई. रियलिटी शो में कविता का एजाज खान, रुबीना-अभिनव संग पंगा हुआ था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »