टीवी के फेमस शो दीया और बाती हम फेम संध्या बिंदणी यानी दीपिका सिंह ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. कभी अपने डांस तो कभी अपने शोज को लेकर, लेकिन इस बार वो पूजा-पाठ करने पर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. उन पर लोगों ने VIP ट्रीटमेंट लेने के नाम पर आम जनता को परेशान का आरोप लगाया. हालांकि दीपिका भी चुप नहीं बैठीं, उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट कर सबको जवाब दिया और बताया कि वायरल हो रही तस्वीर की असल सच्चाई क्या था. वहीं अब वृंदावन के पुजारी ने भी उन महिला के साथ का एक वीडियो जारी कर अपनी कहानी बयां की है.
दीपिका की भक्ति पर उठे सवाल
दीपिका पति रोहित राज गोयल और बच्चों के साथ वृंदावन के दर्शन करने पहुंची थीं. जहां उनपर एक इंफ्लूएंसर ने VIP ट्रीटमेंट मिलने के आरोप लगाए. एक वीडियो भी शेयर किया और कहा कि वो एक एक्ट्रेस हैं तो उन्हें प्रसाद दिया गया जबकि उनके बगल में खड़ी बुजुर्ग महिला को अनदेखा कर दिया गया. वो हाथ फैलाए प्रसाद मांगती रहीं लेकिन पंडित ने भी एक्ट्रेस की ओर ध्यान दिया.
वीडियो सामने आते ही दीपिका ने जवाब दिया. आरोपों पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने सही वीडियो दिखाया जहां बुजुर्ग महिला को भी पुजारी प्रसाद देते दिखे. साथ ही लताड़ लगाई कि आधी अधूरी बातें फैलाकर ट्रोल न करें. उन्होंने लिखा कि- असली प्रसाद, सही सोच, शुद्ध मन, अहंकार का त्याग होता है, किसी पर बिना जाने उंगली न उठाना. शांति और अपने लिए खड़े होने की शक्ति- यही प्रसाद होता है. बच्चे भी गोपाल का रूप होते हैं- उन्हें दी गई बांसूर कबसे गलत होने लगी.
कटघरे में आए पुजारी, दी सफाई
दीपिका के इस वीडियो के सामने आते ही चर्चा तेज हो उठी. इसके बाद वृंदावन के पुजारी ने भी अपनी ओर से सफाई देते हुए उन्हीं बुजुर्ग महिला के साथ वीडियो बनाया. जहां वो खुद बताती दिखीं कि जो भी निगेटिव बातें फैलाई जा रही हैं वो गलत हैं.
साथ ही कैप्शन में लिखा- धर्म के ठेकेदार नहीं बिहारी जी के यार हैं हम. शर्म हमें नहीं उन सभी को आनी चाहिए जो दूसरों को गिराकर खुद ऊपर जाना चाहते हैं. हम जानते हैं अभी भी काफी सारे बेशर्म लोग बाज नहीं आयेंगे. तो चलिए एक एक करके आओ ये बताने की किसके माता पिता ने कैसे संस्कार दिए हैं. जो हमे जानते हैं वो कभी ऐसा नहीं बोलेंगे और जो कभी हमसे कभी मिले नहीं वो अपनी झूठी और मनगड़ंत सोच से जो मर्जी चाहे बोल सकते हैं. फिर भी उन सभी झूठे लोगों को दादी से आशीर्वाद दिला रहे हैं. शायद अब इंसानों की तरह हो जाए आपकी सोच.
दीपिका ने भी ट्रोल करने वाली उस यूजर को टैग करते हुए लिखा था- आप और आपके जैसे लोग ऐसी रील्स बनाकर श्रद्धालुओं की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जिन भक्तों ने भक्ति मार्ग पर चलना शुरू किया है वो इससे निराश होंगे. प्लीज श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान कीजिए, व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए लोगों को गुमराह मत कीजिए.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क