प्रत्यूषा की शॉर्ट फिल्म की रिलीज पर कोर्ट ने लगाया स्टे

प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म हम कुछ कह न सके' 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल इसकी रिलीज पर स्टे लगा दिया है.

Advertisement
प्रत्यूषा बनर्जी प्रत्यूषा बनर्जी

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 31 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

प्रत्यूषा बनर्जी की शॉर्ट फिल्म 'हम कुछ कह न सके' 1 अप्रैल को प्रत्यूषा की डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है.


गौरतलब है कि प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रैंड राहुल राज ने इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शॉर्ट फिल्म को प्रत्युषा की करीबी दोस्त काम्या पंजाबी रिलीज करने वाली थी. आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान काम्या या फिल्म से जुड़ा कोई सदस्य नहीं पहुंचा. सिर्फ राहुल राज ही कोर्ट में मौजूद थे.

Advertisement


राहुल ने मानहानि के तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग की है. फिलहाल फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी.

यह फिल्म प्रत्यूषा ने सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्यूषा बनर्जी ने शूट की थी. इस फिल्म में प्रत्यूषा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की एक झलक भी देखने को मिलेगी. ये फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है.


बता दें कि पिछले साल 1 अप्रैल को प्रत्यूषा अपने मुंबई स्थित घर में फांसी पर लटकी पाई गई थीं. उन्होंने 'बिग बॉस' के साथ-साथ 'झलक दिखला जा' के पांचवे सीजन में भी हिस्सा लिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »