Ex को याद कर बिग बॉस में फूट-फूटकर रोया एक्टर, अचानक टूटा दिल, शो के बाद होगा पैचअप?

बिग बॉस के घर में टीवी एक्टर अमन गांधी के इमोशन्स बाहर आते नजर आए हैं. वो अचानक अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा की याद में रोते दिखाई दिए. अमन चाहते हैं कि शगुन अपनी लाइफ में मूव-ऑन ना करें, बल्कि उनका इंतजार करें.

Advertisement
अमन को क्या हुआ? (Credit: Instagram/@gandhi_aman) अमन को क्या हुआ? (Credit: Instagram/@gandhi_aman)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

सलमान खान के रियलिटी शो में अक्सर घरवालों की इमोशनल साइड बाहर आते हुए देखी जाती है. कोई अपने घर को मिस करता है, तो कोई अपने किसी चाहने वाले को. बिग बॉस 20 में इस बार टीवी एक्टर अमन गांधी टूटते हुए नजर आए. उनसे जुड़ी एक क्लिप की बड़ी चर्चा हो रही है, जिसमें वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और को-स्टार रही शगुन शर्मा को याद कर रहे हैं. 

Advertisement

अमन गांधी ने किया पुराने प्यार का जिक्र

बिग बॉस 20 के प्रोमो में अमन गांधी घर की सदस्य माही विज, आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के साथ बैठे हुए थे. इसमें वो अचानक रोते हुए नजर आए. वो अपने आंसू पोछते रहे, माही-अरिश्फा ने उन्हें संभालने की कोशिश की. माही ने एक्टर की टांग खींचते हुए कहा कि वो अपने प्यार को याद करके रो रहे हैं. अब शो खत्म होने के बाद उनके लिए रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा. 

जिसपर अमन कहते हैं- अब मुझे लगता है कि वो क्यों साउथ अफ्रीका में भी जाकर मुझे ही कॉल करके बातें करती थी. उस वक्त आप एक-दूसरे के सबसे करीब होते हैं, चाहे ब्रेकअप हो या जो मर्जी. मैं उम्मीद करता हूं कि कहीं वो अपनी जिंदगी में मूव ऑन ना कर गई हो. एक्टर की बात सुनकर माही और अरिश्फा कैमरा को देखकर शगुन शर्मा से अमन का इंतजार करने के लिए कहती हैं. 

Advertisement

अरिश्फा खान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमन की एक्स उन्हें छोड़कर आगे बढ़ेंगी. हालांकि अमन कहते हैं कि उनके ब्रेकअप को हुए काफी समय बीत चुका है, इसलिए उन्हें नहीं पता कि शगुन अभी भी उनका इंतजार करेंगी या नहीं. गौर करने वाली बात ये है कि इस प्रोमो में अमन ने एक भी बार शगुन शर्मा का नाम नहीं लिया.  

लेकिन उनकी बातों से ये साफ होता है कि वो एक्ट्रेस का ही जिक्र कर रहे थे. चूंकि अमन ने साउथ अफ्रीका का जिक्र किया, और कुछ समय पहले शगुन शर्मा वहां खतरों के खिलाड़ी शो करने गई थीं. इसलिए अमन और शगुन का नाम दोबारा चर्चा में आ रहा है. बता दें कि दोनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में भाई-बहन का रोल निभा चुके थे. मगर उसी दौरान एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »