शि‍ल्पा शिंदे को बताया ओवरकॉन्फ‍िडेंट तो उनके भाई ने ये तस्वीरें शेयर कर दिया जवाब

शि‍ल्पा शिंदे को ओवरकॉन्फ‍िडेंट कहने वालों को उनके भाई आशुतोष ने दिया जवाब, मॉल में लाइव वोटिंग के दौरान शि‍ल्पा के फैन्स की भीड़ की तस्वीरें भी की पोस्ट.

Advertisement
ये फोटो शि‍ल्पा शि‍ंदे के भाई ने शेयर की है. ये फोटो शि‍ल्पा शि‍ंदे के भाई ने शेयर की है.

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

बिग बॉस 11 में जब से शि‍ल्पा शिंदे की एंट्री हुई है तभी से उनकी फैन फोलोविंग दोगुनी हो चुकी है. बीते एपिसोड्स में शि‍ल्पा शिंदे के हर टास्क में कम हिस्सेदारी नजर आ रही है. शि‍ल्पा शिंदे बीते टास्क टिकट टू फि‍नाले में भी काफी रिलैक्स नजर आईं. यही नहीं इस टास्क के अंत में शि‍ल्पा को ये तक कहते भी सुना गया कि उन्हें टिकट टू फिनाले की उन्हें कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने फैन्स पर पूरा विश्वास है.

Advertisement

शि‍ल्पा के इस तरह के बयान को सोशल मीडिया पर उनका ओवरकॉन्फिडेंस कहा जा रहा है. लेकिन ट्विटर पर शि‍ल्पा के बारे में ऐसा कहे जाने पर उनके भाई आशुतोष शिंदे ने जवाब दिया है. आशुतोष ने ट्वीट कि‍या, वो कह रहे हैं कि शि‍ल्पा ओवर कॉन्फिडेंट हैं लेकिन ऐसा नहीं है ये उनका अपनी फैन फैमिली के प्रति विश्वास है. मैं इसे उनकी फैन फैमिली पर छोड़ता हूं कि ये ओवरकॉन्फ‍िडेंस है या फिर विश्वास.

इसके बाद शि‍ल्पा शिंदे के भाई ने एक और ट्वीट कि‍या. इस ट्वीट में उन्होंने मॉल में लाइव वोटिंग के लिए पहुंचे शि‍ल्पा के फैन्स की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा ये ओवरकॉन्फिडेंस नहीं बल्कि प्यार और वि‍श्वास है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement