BIGG BOSS: सिर्फ 35 वोट से हारे लव, फैंस ने कहा- नहीं देखेंगे शो

बिग बॉस 11 से लव त्यागी बाहर हो गए हैं. इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए हिना खान, विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और लव त्यागी नॉमिनेटेड थे. लव के निकाले जाने से उनके फैंस बहुत गुस्से में हैं.

Advertisement
लव त्यागी लव त्यागी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

बिग बॉस 11 से लव त्यागी बाहर हो गए हैं. इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए हिना खान, विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और लव त्यागी नॉमिनेटेड थे. शिल्पा को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं. उन्हें 660 वोट्स, हिना को 446 वोट्स, विकास को 428 वोट्स और लव को 393 वोट्स मिले. चारों ने अपने वोट्स की गिनती खुद की.

Advertisement

लव, विकास से सिर्फ 35 वोट्स से हार गए. लव के निकाले जाने की खबर कुछ दिनों से मीडिया में आ रही थी. उन्हें निकाले जाने से  उनके फैंस बहुत गुस्से में हैं.

दरअसल, इस हफ्ते बिग बॉस ने वोटिंग लाइन्स बंद कर दी थी और मॉल में लाइव वोटिंग के जरिए इस हफ्ते एलिमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हुई. चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को मुंबई के एक मॉल में ले जाया गया था. वहां कंटेस्टेंट्स को मॉल में मौजूद लोगों से वोट मांगना था.

बिग बॉस के वोटिंग के बदली नियमों से लव के फैंस बहुत नाराज हो गए. उन्होंने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि लव को बाहर करने के लिए उन्होंने ऐसा किया.

ट्विटर पर लव के फैंस क्लब बिग बॉस के इस फैसले की निंदा कर रहे हैं और ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. ट्विटर पर #UnfairDecisionForLuv से उनके फैंस ट्वीट कर रहे हैं.

Advertisement

लव के फैन्स ने बिग बॉस और कलर्स पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि बिग बॉस के मेकर्स लव की फैन फॉलोइंग को देखकर बौखला गए, इसलिए उन्होंने विकास को बचाने के लिए लाइव वोटिंग कराई.

बिग बॉस पर लव के फैन ने ये भी आरोप लगाया कि मॉल में विकास को सपोर्ट करने के लिए कई लोगों को पैसे दिए गए थे. विकास के ल‍िए पेड सपोर्ट का इंतजाम  किया गया है ऐसा फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर किया. इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »