Bigg Boss 11: अर्शी ने किया हितेन को KISS, विकास बने घर के पहले कैप्टन

बिग बॉस 11 में लड़ाई-झगड़े के बाद अब रोमांस का तड़का लग रहा है. राजा-रानी टास्क के दौरान अर्शी ने हितेन के साथ कुछ ऐसा किया वो शरमा गए. जानें, क्या हुआ...

Advertisement
बिग बॉस 11 में अर्शी खान, हितेन तेजवानी और विकास गुप्ता बिग बॉस 11 में अर्शी खान, हितेन तेजवानी और विकास गुप्ता

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

बिग बॉस 11 के घर में लड़ाई-झगड़े के अलावा भी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट मस्ती करते दिखे. घर में हितेन तेजवानी बने राजा की दोनों रानियां शिल्पा शिंदे और अर्शी खान राजा को इंप्रेस करने में लगी हुई हैं. वहीं अर्शी टास्क जीतने के लिए हितेन को किस कर लेती है. वैसे बता दें कि इस टास्क को अर्शी की टीम जीत चुकी है.

Advertisement

हितेन को किस करने के बाद अर्शी घरवालों को आकर बताती है कि उसने हितेन को किस किया है. वहीं हितने इतना शरमा जाते हैं कि घरवालों से आंख मिलाकर बात भी करने से कतराते हैं.

राजा और रानी के टास्क में अर्शी को खुद को अच्छी रानी साबित करना था और राजा को अपने चार्म का जादू भी दिखाना था. शिल्पा इस बात से अंजान रहती है कि अर्शी खुद को अचछी रानी साबित करने के लिए हितेन को किस भी कर सकती है.

वहीं कैप्टेंसी टास्क को विकास जीत चुके हैं और घर के पहले कैप्टन बनते ही विकास ने हिना को जेल भेजने की तैयारी कर ली है. वहीं हिना ने विकास के कैप्टन बनने का विरोध किया है. अब आगे आने वाले एपिसोड में विकास और क्या-क्या कहर ढाएंगे ये देखना मजेदार होगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement