कॉमेडियन भारती सिंह को फैंस ढेर सारा प्यार देते हैं. यूट्यूब पर उनके व्लॉग्स की धूम मची रहती है. भारती अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर जानकारी व्लॉग के जरिए देती हैं. हाल ही में आए उनके नए व्लॉग ने फैंस को खुश होने का एक नया मौका दिया है. उन्होंने अपने छोटे बेटे काजू के 2 महीने का होने पर उसकी झलक दिखाई है.
भारती ने दिखाई काजू की झलक!
भारती सिंह ने दो महीनों पहले अपने दूसरे बेटे काजू, जिसका असली नाम यशवीर है, उसे जन्म दिया था. वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया और बड़े बेटे गोला यानी लक्ष्य के साथ उसकी देखभाल कर रही हैं. भारती ने अपने व्लॉग में अभी तक काजू का फेस पूरी तरह से रिवील नहीं किया है. मगर उनके हालिया व्लॉग में कॉमेडियन ने बेटे को लेकर एक दिलचस्प जानकारी शेयर की है.
भारती ने उनके छोटे बेटे काजू के होंठ दिखाते हुए बताया कि उसके होंठ बिल्कुल अपने भाई गोला के जैसे दिखते हैं. काजू एकदम अपने बड़े भाई पर गया है. कॉमेडियन की ये बात सुनकर फैंस भी काफी खुश हुए. हालांकि उन्हें इस बात का दुख भी है कि भारती ने अभी तक काजू का फेस पूरी तरह से रिवील नहीं किया है.
फैंस क्यों हुए नाराज?
भारती के व्लॉग में कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि उनके छोटे बेटे का चेहरा पूरी दुनिया देख चुकी है. लाफ्टर शेफ शो से लेकर उनके साथ रह रहे लोग, सभी काजू से मिल चुके हैं. मगर कॉमेडियन ने उन्हें अभी तक काजू की एक झलक तक नहीं दिखाई. उन्हें इस बात से नाराजगी है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि जब भारती फाइनली अपने बेटे काजू का चेहरा दिखाएंगी, तो लोगों का कैसा रिएक्शन रहेगा.
भारती और हर्ष लिंबाचिया के छोटे बेटे यशवीर का जन्म 19 दिसंबर 2025 को हुआ था. कपल दूसरी बार पेरेंट्स बने थे. उनके पहले बेटे लक्ष्य साल 2022 में जन्मे थे. करीब तीन साल बाद दोबारा मां बनने के बाद, भारती काफी खुश नजर आ रही हैं. मां बनने के बाद, भारती लगातार काम भी कर रही हैं. कुछ वक्त पहले ही वो 'लाफ्टर शेफ' में बतौर होस्ट वापस आई थीं.
aajtak.in