'भाभी जी घर पर है' फेम शुभांगी अत्रे की आंखों का हुआ ऐसा हाल, बीच में रोकनी पड़ी की शूटिंग

शुभांगी अत्रे टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. फिलहाल वो 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी के रोल के लिए जानी जा रही हैं. शुभांगी अत्रे इन दिनों शो की शूटिंग नहीं कर रही हैं. इसकी वजह है कि उनकी आंखों का बुरा हाल हो गया है. जानिये एक्ट्रेस कब और कैसे शो में वापस आएंगी.

Advertisement
शुभांगी अत्रे शुभांगी अत्रे

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

'भाभी जी घर पर है' फेम  शुभांगी अत्रे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शुभांगी इन दिनों शो की शूटिंग नहीं कर रही हैं. जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उन्होंने बीच में ही शो की शूटिंग रोक दी.

शुभांगी अत्रे को क्या हुआ है
शुभांगी अत्रे टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. फिलहाल वो 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी के रोल के लिए जानी जा रही हैं. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि कुछ दिनों के लिये उन्होंने शो की शूटिंग रोक दी है. एक्ट्रेस कहती हैं, मुझे एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस (आंखों में इंफेक्शन) का हो गया है. ये बहुत बुरा है. मुझे दोनों आंखों में हो गया है. बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से मेरी आंखों में फोड़े हो गये है. शो की कहानी में अब मैं धूप का चश्मा पहनकर शूटिंग करूंगी. 

Advertisement

आगे वो कहती हैं, ये 6 दिसबंर को हुआ था. मुझे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में जाना था. पर अब आंखों की वजह से नहीं जा पाई. मैं 3 दिन तक आराम कर रही थी. पर कुछ भी हो. शो चलते रहना चाहिये. अब मैं धूप का चश्मा लगाकर शूटिंग करूंगी. शुभांगी अत्रे कहती हैं शो का ट्रैक बदला जाएगा. अम्माजी, अंगूरी भाभी को गॉग्लस पहनने के लिए कहेंगी. इसके बाद वो सनग्लासेस के साथ शो की कहानी को आगे बढ़ाएंगी. 

बरत रही हैं सावधानी 
शुभांगी अत्रे बताती हैं कि अभी उनकी ठीक नहीं हैं. संक्रमण की वजह से उनकी आंखों में दर्द और सूजन है. ठीक होने के लिए वो दवाई ले रही हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि अब वो अपनी आंखों को लेकर सावधानी बरतने वाली हैं. इसके अलावा वो मेकअप करने से भी बचेंगी. शुभांगी बताती हैं कि प्रोडक्शन हाउस उनकी काफी मदद कर रहा है. उनका इतना बुरा हाल हो गया है कि वो अपनी आंखों को देख कर खुद ही डरा हुआ फील कर रही हैं. 

Advertisement

शुभांही अत्रे की आंखों की जो कंडीशन है, उसे ठीक होने में अभी वक्त लगेगा. उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर शो पर वापस करेंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »