वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से रोकने की कोशिश! 'भाभीजी' एक्टर का गौतम गंभीर पर फूटा गुस्सा, कहा- ये अन्याय है

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कब होगा, यह सवाल चर्चा में है. सानंद वर्मा ने गौतम गंभीर से अपील की है कि वे वैभव को मौका दें, क्योंकि उनकी वजह से क्रिकेट प्रेमियों में नया उत्साह जागा है.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi-Saanand Verma (Photo: Instagram @vaibhav_sooryavanshi09/saanandverma) Vaibhav Sooryavanshi-Saanand Verma (Photo: Instagram @vaibhav_sooryavanshi09/saanandverma)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

15 साल के स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में कब डेब्यू होगा, ये नेशनल टॉपिक बन चुका है. सबका कहना है कि वैभव अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इसलिए उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू कैप मिलना ही चाहिए. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते देखने को बेताब हैं.

सानंद की गौतम गंभीर से अपील
'भाभी जी घर पर हैं' में अनोखेलाल सक्सेना के रूप में दिखे सानंद वर्मा ने अपनी इच्छा जाहिर की है. उन्होंने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर पूछा वो कब वैभव को खिलाएंगे. सानंद ने कहा- लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट में किसी ऐसे खिलाड़ी का आगमन हुआ है जिसे खेलते हुए देखने के लिए जनता पागल रहती है. इस छोटे से बच्चे वैभव सूर्यवंशी का इंडिया ही नहीं, दुनिया का हर क्रिकेट लवर फैन हो चुका है. लोगों को बस इनके खेल का इंतजार रहता है. इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ जो हाल ही में मैच हुआ था, अगर उसमें वैभव को मौका मिल गया होता, तो सबसे कम उम्र के भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया होता. लेकिन आयरलैंड के पहले मैच में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने वैभव को मौका नहीं दिया. नतीजा ये हुआ कि एक कमजोर टीम आयरलैंड से भारत हार गई थी.

Advertisement

''दूसरे मैच में भी वैभव को मौका नहीं दिया गया. फिर से टीम इंडिया हार गई. आयरलैंड से हारी. कल मैच था इंग्लैंड के साथ. हमने सोचा था देखेंगे वैभव का जलवा, लेकिन फिर से निराशा हाथ लगी. गौतम और श्रेयस को लगा कि इस बच्चे को मत खिलाओ. गौतम को लगता है वैभव इंग्लैंड के खिलाफ खेलने लायक नहीं हुए हैं. इन लोगों को देखकर लगता है ज्यादा गंभीर मत रहो, अच्छे फैसले नहीं ले पाओगे.'' 

सानंद ने बताया कि धोनी, सचिन के क्रिकेट छोड़ने के बाद उनके जैसे कई लोगों ने क्रिकेट देखना छोड़ दिया था. लेकिन वैभव की वजह से वही लोग दोगुने उत्साह के साथ क्रिकेट देखने लगे हैं. इस बच्चे को खेलते हुए देखकर लगता है भगवान ने ऐसा खिलाड़ी आज तक पैदा नहीं किया. वैभव ने पहली गेंद में सबके छक्के छुड़ाए. आईपीएल में हर अवॉर्ड जीते. सानंद ने हाथ जोड़कर गौतम गंभीर से विनती कर कहा कि वो वैभव को साधारण क्रिकेटर ना समझें. वैभव को खिलाएं. वैभव के साथ अन्याय हो रहा है. एक्टर ने कहा कि गौतम गंभीर राजनीति कर रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »