बाबा रामदेव ने कपिल शर्मा के शो पर पहुंचकर खूब मस्ती की. वे मजाकिया अंदाज में दिखे और अपने जीवन से जुड़े खूब सारे खुलासे भी किए.
मजा तो तब आया जब उन्होंने सबकी खिंचाई करने वाले कपिल शर्मा को योग सिखाया और उनसे दो-दो हांथ भी किए.
यही नहीं, उन्होंने शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू को भी योगासन सिखा डाले.
कपिल के शो में बाबा खूब मस्ती करते दिखे. उन्होंने बताया कि वे नौ साल की उम्र से योगा कर रहे हैं. उन्होंने योगासन करके दिखाए.
बाबा ने मजेदार बात ये बताई कि कई लड़कियां उनके सामने प्रेम प्रस्ताव रख चुकी हैं. यही नहीं एक लड़की ने तो उन्हें सेक्सी तक कहा है.
बाबा ने कहा कि उनकी कंपनी पतंजलि किस तरह से लोगों की मदद के लिए काम करती है. इस मौके पर सुनील ग्रोवर ने सूरजमुखी का फूल बनकर लोगों को खूब हंसाया. फिर वे डॉक्टर मशहूर गुलाटी के तौर पर भी दिखे.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने पहलवानी के दांव दिखाते हुए ओलंपिक पदक विजेता यूक्रेन के पहलवान आंद्रे स्टेडनिक को पटखनी दे दी थ्ाी. पतंजलि के एक प्रमोशनल मुकाबले में बाबा रामदेव ने पदक विजेता पहलवान स्टेडनिक को 12-0 से हराया था.
यह मुकाबला प्रो-रेसलिंग लीग में मुंबई महारथी और पंजाब रॉयल्स के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान खेला गया था.