मुंबई लौटीं अर्शी, बिग बॉस के घर की ये चीज कर रही हैं मिस

बग बॉस में मीन टास्क पूरा होने के बाद अर्शी खान घर से बाहर आ चुकी हैं. लेकिन जब से वह घर से निकली हैं काफी उदास हैं. जानें क्यों...

Advertisement
अर्शी खान अर्शी खान

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

इस हफ्ते बिग बॉस में दोबारा से आईं अवाम की फेवरेट अर्शी खान का सफर अब शो में खत्म हो गया है. वह बीबी मीन टास्क पूरा होने के बाद घर से बाहर आ चुकी हैं. अर्शी मुंबई लौट चुकी हैं. लेकिन जब से वह घर से निकली हैं काफी उदास हैं.

दर्शकों की फेवरेट अर्शी खान की इस उदासी का कारण अगर आप विकास गुप्ता को समझ रहे हैं. तो बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं. दरअसल अर्शी खान बिग बॉस डॉल यानी ओपो डॉल को काफी मिस कर रही हैं.

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए अर्शी खान ने बताया कि वह ओपो डॉल को काफी मिस कर रही हैं. उन्होंने कहां, मैं डॉल को साड़ी पहनाती थी और उसका मेकअप करती थी. मुझे उसकी बेहद याद आ रही है.

अपनी डॉल की याद में उदास अर्शी खान ने ट्विटर पर बिग बॉस से अपील की है कि वो उनके पास डॉल को भेज दें. अब बिग बॉस अवाम की चहेती अर्शी की फरियाद पूरी करते हैं या नहीं यह देखना होगा.

बता दें, रश्क-ए-कमर पर डांस करते हुए अर्शी ने घर में शानदार एंट्री मारी थी. उन्हें देखकर विकास गुप्ता काफी खुश हुए थे. अर्शी घर के अंदर और बाहर विकास को काफी सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं. कुछ ऐसी भी खबरें आईं कि विकास गुप्ता को जिताने के लिए उनकी शो में एंट्री की गई.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement