लड़की बनने के बाद लड़के की तलाश में अनाया बांगड़, क्रिकेटर्स करते हैं फ्लर्ट, बसेगा घर?

अनाया बांगड़ ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में अपनी पर्सनल लाइफ, सेक्शुअल ओरिएंटेशन और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की उन्होंने साफ कहा कि वो स्ट्रेट हैं और पुरुषों में दिलचस्पी रखती हैं.

Advertisement
कैसा लड़का चाहती हैं अनाया? (Photo: Instagram @anayabangar) कैसा लड़का चाहती हैं अनाया? (Photo: Instagram @anayabangar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

अनाया बांगड़ ने हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों के बारे में बात की. उन्होंने अपने सेक्शुअल ओरिएंटेशन के बारे में साफ कहा कि उन्हें पुरुष पसंद हैं और वो स्ट्रेट हैं.

रिश्तों पर बोलीं अनाया 
अनाया बांगड़ ने कहा, मुझे पुरुषों में दिलचस्पी है और मेरी सेक्शुअल ओरिएंटेशन स्ट्रेट है. अनाया की ये बातें जैसे ही सोशल मीडिया तक पहुंचीं लोगों के बीच वायरल हो गई. फैन्स उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए. 

Advertisement

अनाया ने ये भी बताया कि उन्हें किस तरह का पार्टनर पसंद हैं. प्रणित ने अनाया से पूछा कि अभी तुम्हारी लाइफ में कोई है. इस पर उन्होंने कहा कि अभी तो कोई नहीं है, पर मैं चाहती हूं कि कोई आए. अपनी आइडियल रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो चाहेंगी कि उनका साथी लंबा और बॉडी वाला हो. वो थोड़ा इमोशनल भी होना चाहिए. अनाया कहती हैं कि मैं अपनी जिंदगी में लंबा, मस्कुलर और इमोशनल शख्स चाहती हूं. अनाया की बात सुनकर शो में मौजूद ऑडियंस हंस पड़ी. 

प्रणित ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें क्रिकेटर्स पसंद हैं और उनके डीएम आते हैं. अनाया ने कहा कि मैं क्रिकेट खेलती थी और बहुत सारे क्रिकेटर्स के साथ खेला भी है. क्रिकेटर्स के डीएम वाले सवाल को उन्होंने हंसकर छोड़ दिया. 

Advertisement

अनाया और प्रणित की बातचीत रिश्तों, डेटिंग और पर्सनल एक्सपीरियंस पर हुई एक बड़ी चर्चा का हिस्सा थी. अनाया की ईमानदारी और आत्मविश्वास से बोली गई बातें फैन्स को अच्छी लगीं, लोग उनके खुले विचारों की सराहना की. सोशल मीडिया पर अनाया की क्लिप वायरल हुई, तो उनके रिलेशनशिप की चर्चा करने लगे. अनाया के फॉलोअर्स उनके बारे में और जानने की इच्छा जता रहे हैं. 

बता दें कि अनाया बांगड़ पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी हैं. पहले वो आर्यन बांगड़ के तौर पर जानी जाती थीं. आर्यन अब लड़का से लड़की बन गए हैं. राइज फॉल में अनाया ने बताया था कि सर्जरी के बाद वो लड़की बन गई हैं, लेकिन मां नहीं बन पाएंगी. वो सेरोगेसी के जरिए बच्चा कर सकती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »